फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Teenagers stopped from burning stubble in the fields

Maharajganj News: खेत में पराली जलाने से किशोरों को रोका

Tue, 28 Nov 2023 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 28 Nov 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Teenagers stopped from burning stubble in the fields
महराजगंज। सख्ती के बाद भी लोग पराली जला रहे हैं। अधिकारी लोगों से पराली न जलाने की अपील कर रहे हैं। इसके बाद भी किसान पराली जलाने से बाज नहीं आ रहे हैं। सोमवार को सदर तहसील क्षेत्र के गबड़ुआ के पास अधिकारियों को सूचना मिली की किसान खेतों में पराली जला रहे हैं। अधिकारी मौके पर पहुंचे तो दो किशोर पराली जा रहे थे। उनको चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर कृषि विभाग के कर्मियों के साथ पहुंचा। जहां पर दो किशोर पराली जलाते हुए मिले। उनको चेतावनी देते हुए छोड़ दिया और जल रही पराली को बुझाया गया। उन्होंने बताया कि पराली जलाने की वजह से जहां एक तरफ प्रदूषण की समस्या बढ़ जाती है। वहीं दूसरी तरफ जमीन भी बंजर होने लगती है। जमीन के बंजर होने का सीधा असर किसानों की आमदनी पर पड़ता है। किसानों के द्वारा हर साल पराली जलाने की वजह से मिट्टी में जैविक कार्बन की मात्रा में कमी आ रही है। ऐसे में पराली (कृषि अवशेष) की मात्रा मिलाने से मृदा में कार्बनिक पदार्थ की मात्रा बढ़ेगी। पराली जलाने से पर्यावरण में प्रदूषण फैलेगा, साथ ही क्रॉप फ्रेंडली माइक्रो ऑर्गेनिज्म मिट्टी के मित्र जीव भी नष्ट हो जाते हैं। पराली जलाने से मृदा तापमान में भी इजाफा होता है। इसका फसल पर नकारात्मक असर पड़ता है। ऐसे में लोग पराली न जलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed