फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Teenager's body found inside house under suspicious circumstances.

Maharajganj News: संदिग्ध परिस्थितियों में किशोर का घर के अंदर मिला शव

Tue, 04 Aug 2026 12:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Teenager's body found inside house under suspicious circumstances.
फरेंदा। बृजमनगंज के ग्राम पंचायत मिश्रौलिया में रविवार को एक किशोर का शव घर के अंदर मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस किशोर के मौत की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बृजमनगंज के मिश्रौलिया में रविवार को दोपहर अनिकेत (14) घर के अंदर अचेत अवस्था में मिला था। परिजन उसे इलाज के लिए सीएचसी बृजमनगंज ले कर गए। जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच में जुट गई। सोमवार को शाम पोस्टमार्टम के बाद किशोर की लाश घर पहुंचा तो माहौल गमगीन हो गया। सोमवार को पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार करवाया गया। जानकारी के अनुसार मृतक किशोर के पिता अजय मुंबई रहते है सूचना मिलते ही सोमवार को घर पहुंच गए। लोग प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण कि स्पष्ट जानकारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed