फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Teenager who went to gym dies due to electric shock

Maharajganj News: जिम गए किशोर की करंट लगने से मौत

Fri, 29 Mar 2024 02:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 29 Mar 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
Teenager who went to gym dies due to electric shock
खुटहां बाजार। पनियरा थाना क्षेत्र के ग्रामसभा खजुरिया निवासी रमाकांत प्रजापति का बेटा शिवा प्रजापति जिम करने गया था। वहीं पर करंट की चपेट में आने से बेहोश हो गया। जिला अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार पनियरा थाना क्षेत्र के ग्रामसभा खजुरिया निवासी 16 वर्षीय शिवा प्रजापति बृहस्पतिवार शाम आठ बजे के करीब व्यायाम करने गया था, जहां तार जोड़ते समय विद्युत के संपर्क में आने से गिरकर बेहोश हो गया। मौके पर पहुंचे अन्य लोगों ने परिजनों को सूचना दी परिजन तत्काल जिला अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक अपने पांच बहन में अकेला था। पढ़ाई छोड़कर पिता के साथ शादी विवाह में भोजन बनाने जाया करता था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed