{"_id":"65a39c7ab792ca360b0be8db","slug":"teenager-rode-bike-on-social-media-police-seized-it-and-imposed-a-fine-of-rs-8000-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-13860-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सोशल मीडिया पर किशोर ने दौड़ाई बाइक, सीज कर पुलिस ने लगाया आठ हजार का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सोशल मीडिया पर किशोर ने दौड़ाई बाइक, सीज कर पुलिस ने लगाया आठ हजार का जुर्माना
Sun, 14 Jan 2024 02:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 14 Jan 2024 02:04 PM IST
विज्ञापन
शहर में स्टंट करता युवक।
महराजगंज। मशहूर होने के चक्कर में सोशल मीडिया पर बाइक दौड़ाना एक किशोर को महंगा पड़ गया। वीडियो वायरल होने के बाद यातायात पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और बाइक सीज कर आठ हजार रुपये का जुर्माना ठोक दिया। पुलिस ने किशोर के साथ ही तीन अन्य स्टंटबाजों के खिलाफ कार्रवाई की है। इन तीनों की बाइकें भी सीज कर ली गई हैं। साथ ही उन पर कुल 17 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। दो स्टंटबाजों पर पांच-पांच और एक पर सात हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
यातायात पुलिस प्रभारी अरुणेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पिछले कुछ समय से हाईवे पर बाइक चालकों के स्टंट की शिकायतें मिल रही थीं। जानकारी मिली थी कि ये स्टंटबाज अपने स्टंट की रील बनाते हैं और फिर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर शह-मात का खेल खेलते हैं। सूचना के आधार पर सोशल मीडिया खंगालने पर एक रील हाथ लगी। स्टंट की इस रील से बाइकों के नंबर निकाले गए और फिर तलाश हुई बाइक चालकों की। स्टंट में शामिल चारों बाइकों और उनके चालकों को शनिवार को धर-दबोचा गया। चारों बाइकें सीज कर ली गईं और उनके चालकों पर जुर्माना लगाया गया है। इनमें एक बाइक चालक किशोर है। उस पर आठ हजार का जुर्माना लगाया गया है।
नियम तोड़ने वालों से सख्ती से निपटा जाता है
यातायात पुलिस प्रभारी ने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों से सख्ती से निपटा जाता है। इसके लिए समय-समय पर अभियान चलाया जाता है। लोगों को जागरूक किया जाता है। इसके बाद भी कुछ लोग नियम का उल्लंघन करते हैं। ऐसे 130 वाहनों का चालान किया गया है। नियम विरुद्ध साइलेंसर लगाने पर भी चालान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बिना हेलमेट और सीट बेल्ट लगाए वाहन चलाने वालों पर आगे और सख्ती बरती जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
शेयर-लाइक से तय होता है- कौन है किंग
-फरेंदा की तरफ जाने वाले हाईवे पर केएमसी डिजिटल अस्पताल के पास स्टंटबाजों का जमावड़ा होता है। यहां स्टंटबाज महंगी व रेसिंग बाइक से स्टंट करते नजर आते हैं। इसकी रील बनाई जाती है और फिर सोशल मीडिया पर डालकर लाइक और शेयर का खेल शुरू होता है। जिसे ज्यादा शेयर-लाइक मिलता है, वह किंग बनता है। स्टंटबाजों ने एयरविंग, ईगल और हॉलीवुड जैसे नाम रख रखे हैं। इसी नाम से सोशल मीडिया पर एकाउंट बना है।