फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Teenager found bloodied in Patidar's house, died while being taken for treatment

Maharajganj News: पटीदार के घर में खून से सना मिला किशोर, इलाज के लिए ले जाते समय मौत

Fri, 18 Apr 2025 07:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 18 Apr 2025 07:53 PM IST
विज्ञापन
Teenager found bloodied in Patidar's house, died while being taken for treatment
निचलौल। ढेसो गांव के टोला रामनगर में बृहस्पतिवार को देर शाम बरात देखने निकला किशोर पटीदार के घर में खून से लथपथ मिला। परिजन सीएचसी निचलौल में भर्ती कराए। जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

वहां भी स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। रास्ते में किशोर की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, ढेसो गांव के टोला रामनगर निवासी साबिर रोजी-रोटी के सिलसिले में एक वर्ष पहले कुवैत गए थे। वहीं साबिर की पत्नी सलीकुन निशा इकलौते बेटे जान मोहम्मद (14) और दो बेटियां रेहाना खातून (16) व सबनम खातून (12) के साथ घर संभालती हैं।
विज्ञापन

इसी बीच बृहस्पतिवार देर शाम को पड़ोस के एक घर से निकली बरात को देखने के लिए जान मोहम्मद घर से निकला था, जो काफी देर बाद भी घर नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद पता चला कि जान मोहम्मद घर से सटे पटीदार परवेज के घर में खून से लथपथ पड़ा है। ग्रामीणों के मुताबिक जान मोहम्मद के सिर में गंभीर चोट लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके चलते जान मोहम्मद की मौत हो गई होगी। वहीं इकलौते बेटे जान मोहम्मद की मौत के बाद मां सलीकुन निशा और दोनों बहने रेहाना व सबनम का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। हालांकि जान मोहम्मद की मौत को लेकर ग्रामीणों के बीच कई तरह की चर्चाएं हो रही थीं।

थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश वर्मा के अनुसार, जान मोहम्मद के सिर पर चोट लगने का निशान है। मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। शव को कब्जे में लेने के साथ ही मामले में पूछताछ की जा रही है।



कक्षा छह में पढ़ता था जान मोहम्मद
जानकारी के मुताबिक बालक जान मोहम्मद क्षेत्र के एक इंटरमीडिएट कॉलेज में कक्षा छठवीं का छात्र था। साथ पढ़ने वाले बच्चों ने कहा कि जान मोहम्मद काफी मिलनसार था। किसी से भी लड़ाई झगड़ा भी नहीं करता था। वह पढ़ने के साथ ही खेलकूद में भी ठीक था। उसकी मौत से वह लोग काफी गमगीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed