फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Teenager dies after being hit by generator during idol immersion

मूर्ति विसर्जन के दौरान जेनरेटर से दबकर किशोर की मौत

Thu, 27 Oct 2022 11:25 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
Teenager dies after being hit by generator during idol immersion
मूर्ति विसर्जन के दौरान जेनरेटर से दबकर किशोर की मौत
विज्ञापन

फरेंदा। कस्बे में मूर्ति विसर्जन के दौरान एक किशोर की जेनरेटर के पहिए के नीचे आने से मौत हो गई। घटना के बाद माहौल गमगीन हो गया। घटना के बाद से किशोर के गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो रो-कर बुरा हाल है।
फरेंदा क्षेत्र के सिधवारी टोला विश्रामपुर निवासी मुक्तिनाथ का 14 वर्षीय पुत्र संदीप बुधवार रात घर में मूर्ति विसर्जन देखने फरेंदा कस्बे में दोस्तों के साथ पहुंचा था। रात करीब साढ़े ग्यारह बजे विष्णु मंदिर के पास ट्रॉली पर लदी माता लक्ष्मी व भगवान गणेश की प्रतिमा के साथ डीजे की धुन पर युवा नाच रहे थे। साथ ही ट्रॉली के साथ 63 केवी का जेनरेटर भी जा रहा था। उसी दौरान जेनरेटर का पहिया संदीप के ऊपर चढ़ गया। जिसके नीचे दबकर संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद पुलिस ने घायल किशोर को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने संदीप को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ भी मौके पर पहुंचे। किशोर परिवार का सबसे छोटा बेटा था। मौत की जानकारी होते ही मां संभा देवी व दादी छंगूरी बदहवास हो गईं। पिता मुक्तिनाथ, भाई राममिलन, धर्मेंद्र व बहन अकाली का रो रो-कर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed