{"_id":"626989bf9e653a3b73488b52","slug":"teenager-commits-suicide-by-jumping-off-bridge-maharajganj-news-gkp434912644","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुल से कूदकर किशोरी ने आत्महत्या की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुल से कूदकर किशोरी ने आत्महत्या की
विज्ञापन
पुल से कूदकर किशोरी ने आत्महत्या की
पनियरा। रोहिन नदी के भौराबारी पुल से कूदकर किशोरी ने आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पनियरा और कैंपियरगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर रोहिन नदी से किशोरी के शव को गोताखोरों के माध्यम से बाहर निकलवाया।
कैंपियरगंज पुलिस किशोरी का शव थाने ले गई, अभी तक दोनों थाना क्षेत्र के पुलिस को यह जानकारी नहीं हो पाई है कि आखिर इसका नाम क्या है और कहा की रहने वाली है। दोनों थाने के पुलिस के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि रोहिन नदी से किशोरी के शव को पुलिसकर्मियों एवं गोताखोरों की मदद से बाहर निकलवाया गया है। किशोरी की शिनाख्त कराने का प्रयास कराया गया। लेकिन उसके बारे में कुछ पता नहीं चल सका है। शव को कैंपियरगंज पुलिस को सौंप दिया गया।