फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Teenage girl, who had been lured away, recovered safely.

Maharajganj News: बहला-फुसलाकर ले जाई गई किशोरी सकुशल बरामद

Wed, 24 Jun 2026 02:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Teenage girl, who had been lured away, recovered safely.
मिठौरा। सिंदुरिया थाना क्षेत्र से बहला-फुसलाकर ले जाई गई 17 वर्षीय किशोरी को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद किशोरी को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। मामले में नामजद आरोपी की तलाश और अन्य बिंदुओं पर पुलिस की जांच जारी है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि क्षेत्र के एक व्यक्ति ने अपनी 17 वर्षीय पुत्री को गांव के ही एक युवक द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए सिंदुरिया थाने में तहरीर दी थी। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया था कि किशोरी घर से जाते समय मां के जेवर और कुछ नकद रुपये भी साथ ले गई थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी।
विज्ञापन

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस टीम लगातार किशोरी की तलाश में जुटी रही। मंगलवार को पुलिस ने उसे सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई पूरी करते हुए किशोरी को उसके परिजनों को सौंप दिया गया। थाना प्रभारी विशाल शुक्ला ने बताया कि किशोरी को सुरक्षित बरामद कर लिया गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा सभी तथ्यों की गहनता से जांच की जा रही है। आरोपी की तलाश भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed