फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Teenage girl dies after slipping and falling from the roof.

Maharajganj News: छत से फिसलकर गिरी किशोरी की मौत

Tue, 04 Aug 2026 12:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Teenage girl dies after slipping and falling from the roof.
निचलौल। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्रामसभा बूढ़ाडीह कला में सोमवार दोपहर छत से फिसलकर गिरने से 15 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। घटना के बाद परिजन उसे सीएचसी निचलौल ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बूढ़ाडीह कला निवासी मनीष प्रजापति की पुत्री अर्पिता प्रजापति (15) सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटी थी। किसी काम से वह घर की छत पर गई थी। वापस नीचे उतरते समय अचानक उसका पैर फिसल गया, जिससे वह छत से नीचे गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन आनन-फानन में उसे निजी वाहन से सीएचसी निचलौल ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं इस बाबत थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र राय ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस सीएचसी पहुंची। परिजनों की सहमति पर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर शव उन्हें सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed