{"_id":"5eeceae28ebc3e433121dc64","slug":"teem-inspection-in-30-gram-panchyat-maharajganj-news-gkp3552674149","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 ग्राम पंचायतों में जांच करेगी टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 ग्राम पंचायतों में जांच करेगी टीम
विज्ञापन
30 ग्राम पंचायतों में जांच करेगी टीम
महराजगंज। निकायों में शामिल किए गए पांच ब्लॉकों के कुल 30 ग्राम पंचायतों में मनरेगा, राज्य वित्त व चौदहवें वित्त से कराए गए कार्यों की तीन सदस्यीय टीम द्वारा जांच की जाएगी। जिला प्रशासन ने ब्लॉकवार जांच टीम नामित करते हुए ब्लॉक व उससे जुड़े ग्राम पंचायतों का भी निर्धारण कर दिया है।
जिले की 30 ग्राम पंचायतों को निकायों में शामिल किया गया है। कोरोना के कारण उत्पन्न हुए हालात को देखते हुए शासन ने 30 जून तक उन्हें ग्राम पंचायतों से कार्य कराने की छूट दी है। अब जबकि उन्हें निकायों से जोड़ते हुए विकास कार्य कराया जाना है तो प्रशासन उससे पहले मनरेगा, राज्य वित्त व चौदहवें वित्त के तहत कराए गए कार्यों की जांच कराना चाहता है। इसके दृष्टिगत जिला स्तरीय अधिकारियों के नेतृत्व वाली तीन सदस्यीय टीम को जांच के लिए लगाया है। जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने बताया कि जांच अधिकारी व टीम संबंधित गांवों में पहुंच एक सप्ताह में जांच करते हुए अपनी रिपोर्ट प्रेषित करना सुनिश्चित करें।
जांच टीम को उपलब्ध कराएं अभिलेख
डीएम ने संबंधित सभी खंड विकास अधिकारियों व जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया कि वे जांच टीम को ग्राम पंचायतों से जुड़े अभिलेख को उपलब्ध कराएं।