फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Teams are searching for those who attacked a gold merchant and looted his jewellery and bike.

Maharajganj News: स्वर्ण व्यवसायी पर हमला कर जेवर व बाइक लूटने वालों की तलाश में लगीं ह टीमें

Sat, 16 May 2026 02:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Teams are searching for those who attacked a gold merchant and looted his jewellery and bike.
आरोपियों की तलाश के लगीं पुलिस की छः टीमें
विज्ञापन

डेढ़ किलोग्राम चांदी, करीब 20 ग्राम सोना और आरोपियों ने लूट ली बाइक

लक्ष्मीपुर। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की शाम एक स्वर्ण व्यवसायी पर आधा दर्जन बदमाशों ने हमलाकर लाखों रुपये के जेवरात और बाइक लूट ली। मामले में पुलिस अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर संबंधित स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। लूटेरों की तलाश में पुलिस की छह टीमें लगी हुई हैं।

पीड़ित रंजीत सोनी के पिता राजाराम वर्मा की तहरीर के अनुसार, लक्ष्मीपुर बाजार निवासी रंजीत सोनी (35) स्वर्ण व्यवसाय का कार्य करते हैं। उनकी दुकान ग्राम पंचायत मानिक तालाब के धनहिया चौराहे पर स्थित है। बृहस्पतिवार की शाम करीब सात बजे वह अपनी दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह मल्हनी फुलवरिया के पास जंगल किनारे पहुंचे, पहले से घात लगाए बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। पीड़ित रंजीत सोनी के अनुसार, छह बदमाश दो बाइकों पर सवार होकर आए थे। बदमाशों ने उसे घेर लिया और अचानक उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने बियर की बोतल से सिर पर वार किया और डंडों से बेरहमी से पीटा। अचानक हुए हमले से रंजीत संभल नहीं सके और सड़क किनारे गिर पड़े।
विज्ञापन

बदमाशों ने उनके पास मौजूद लगभग डेढ़ किलोग्राम चांदी, करीब 20 ग्राम सोना तथा उनकी बाइक लूट ली और मौके से फरार हो गए। बाजार में जिसकी कीमत करीब आठ लाख बताई जा रही है। सायं ढलते ही हुई इस लूट की घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ-साथ स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का दावा है कि बदमाशों की पहचान कर जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों ने नियमित पेट्रोलिंग की मांग की
घटना के बाद से क्षेत्र के व्यापारियों में नाराजगी है। व्यापारियों का कहना है कि शाम के समय पुलिस गश्त न होने के कारण अपराधियों के हौसले बढ़ रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग किया है कि मुख्य मार्गों और जंगल किनारे वाले क्षेत्रों में नियमित पुलिस पेट्रोलिंग कराई जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके।

इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज राय ने बताया कि स्वर्ण व्यवसायी रंजीत सोनी के पिता राजाराम वर्मा की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन के लिए कुल 6 टीमें लगाई गई हैं, जिसमें जिले स्तर की दो टीमें और चार थानों की टीमें शामिल हैं। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना में शामिल लोगों को बक्सा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed