{"_id":"653ffadd1ff53e207d05d587","slug":"team-arrived-to-investigate-irregularities-in-road-construction-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-8677-2023-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सड़क निर्माण में अनियमितताओं की जांच करने पहुंची टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सड़क निर्माण में अनियमितताओं की जांच करने पहुंची टीम
विज्ञापन
सड़क निर्माण में अनियमितताओं की जांच करने पहुंची टीम
हाथ से उखड़ जा रही थी सड़क, जगह-जगह निकल आई घास, लोगों ने किया था प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
निचलौल। क्षेत्र के निचलौल सिंदुरिया मार्ग से हरदी गांव की नहर पटरी होते हुए निचलौल चिऊटहा मार्ग स्थित सिधावे नहर पुल तक बन रही सड़क हाथ से उखड़ जा रही है। जगह जगह घास निकल आई है। मानक विहीन काम होता देखकर ग्रामीणों ने बीते रविवार सुबह काम रुकवा दिया। ग्रामीणों की शिकायत पर अमर उजाला खबर ने अपने 30 अक्तूबर के अंक में ‘हाथ से उखड़ जा रही है सड़क-जगह जगह उग आई घास’ नामक शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। मामले में सोमवार का निर्माणाधीन सड़क की जांच करने टीम पहुंच गई और तमाम बिंदुओं पर जांच की।
हरदी गांव के ग्रामीण रामभवन, सोहन कसौधन, अमरजीत भारती, विद्यासागर यादव, फिरोज खान, गोविंद, सुबास आदि ने आरोप लगाते हुए कहा कि लाखों रुपये की बजट वाली सड़क में धांधली चरम सीमा पर है। अभी सड़क का निर्माण कार्य पूरा ही नहीं हुआ है, लेकिन सड़क पर घास उगने लगी है। सड़क पर घास दिख रही है। वहीं जांच टीम में शामिल एसडीएम सत्यप्रकाश मिश्रा ने कहा कि डीएम के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी के एक्सइएन गंगासागर यादव की मौजूदगी में निर्माणाधीन सड़क की जांच की गई है। आगे की कार्रवाई के लिए जांच रिपोर्ट तैयार कर भेज दी गई है।