फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Teaching complexes will improve educational activities

Maharajganj News: शिक्षण संकुल शैक्षिक गतिविधियों को बनाएंगे बेहतर

Sat, 30 Mar 2024 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 30 Mar 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
Teaching complexes will improve educational activities
महराजगंज। निपुण भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन तय करते हुए राज्य परियोजना निदेशक कंचन वर्मा ने बेसिक शिक्षा अधिकारी और सभी जिलों के मुख्य विकास अधिकारी को पत्र जारी किया है। पत्र में कहा गया है कि न्याय पंचायत स्तर पर चयनित संकुल शिक्षकों के स्कूल के प्रबंध समिति के खाते में 250 रुपये प्रति संकुल शिक्षक के हिसाब से प्रेषित की जाए। यह राशि मीटिंग और टीए के मद में खर्च की जाएगी।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रवण कुमार गुप्ता ने बताया कि शिक्षक संकुल बैठक का आयोजन महीने के तृतीय मंगलवार को तय मासिक एजेंडे के अनुसार की जाए। शिक्षक संकुल स्कूलों को निपुण बनाने के लिए छह प्वाइंट टूल किट का उपयोग करें। प्रभावी कक्षा शिक्षण का गुर बैठक में सिखाएं तथा इसके लिए स्टेशनरी आदि का उपयोग सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

विषयों को रुचिकर बनाने तथा आ रही चुनौतियों के विषय में वार्ता करें। दीक्षा एवं यूट्यूब के माध्यम से साझा किए जा रहे वीडियो का अवलोकन व अध्ययन गंभीरता से करें। बच्चों की संख्या बढ़ाने के लिए डोर टू डोर संपर्क तथा नियमित स्कूल न आने वाले बच्चों के अभिभावकों से मिलकर प्रेरित करें। इसके अलावा प्रत्येक बैठक की जानकारी प्रेरणा एप पर दिए गए डीसीएफ को भरते हुए सूचना राज्य परियोजना कार्यालय को प्रेषित करने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed