फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   teachers will not leave school in school period

शिक्षक संकुल विद्यालय मे ही रह कर करेंगे शैक्षणिक सहयोग

Tue, 28 Jun 2022 12:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
teachers will not leave school in school period
विद्यालय अवधि में स्कूल नहीं छोड़ेंगे शिक्षक
विज्ञापन

महराजगंज। परिषदीय विद्यालयों में शैक्षिक सुधार की दृष्टि से तैनात किए गए शिक्षक संकुल को अब अपने विद्यालय से ही अन्य विद्यालयों के जिम्मेदारों को शैक्षणिक सहयोग करना होगा। विद्यालय अवधि में वे अपना विद्यालय नहीं छोंड़ेंगे तथा संबंधित संकुल के अंतर्गत आने वाले विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों से समन्वय स्थापित करते हुए शैक्षणिक सहयोग प्रदान करेंगे। निर्देशों पर ध्यान न देने वाले शिक्षक संकुल पर कार्रवाई की जाएगी।
जिले में संचालित सभी 1695 परिषदीय विद्यालयों को 102 संकुल में रखते हुए उनके पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी संबंधित संकुल शिक्षक को दी गई है। अब विभागीय जिम्मेदारों ने शिक्षक संकुलों को निर्देशित किया है कि वे विद्यालय अवधि में किसी अन्य परिषदीय विद्यालय, बीआरसी व बीएसए कार्यालय नहीं जाएंगे, बल्कि अपने विद्यालय के विद्यार्थियों को बेहतर ढंग से शिक्षा दिए जाने की व्यवस्था सुनिश्चित कराएंगे। यही नहीं संबंधित संकुल के अन्य विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों से समन्वय स्थापित करते हुए शैक्षणिक गतिविधियों को बेहतर ढंग से संचालित किए जाने की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन

----------------------------------
प्रत्येक एआरपी से वार्ता कर दक्षता जानेंगे जिम्मेदार
डायट प्राचार्य व बीएसए इस सप्ताह से प्रत्येक एआरपी से छोटे-छोटे समूह में वार्ता कर उनकी दक्षता एवं कार्य के प्रति ईमानदारी को जानेंगे।
-------------------------------
जिले में न्याय पंचायत स्तर के विद्यालयों में तैनात शिक्षक संकुल विद्यालय में ही रह कर शैक्षणिक सहयोग प्रदान करेंगे। इसमें शिथिलता बरतने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रवींद्र सिंह, प्रभारी बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed