फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Teachers submitted a demand letter to the SDM regarding cooking gas.

Maharajganj News: रसोई गैस को लेकर शिक्षकों ने सौंपा एसडीएम को मांग पत्र

Sat, 21 Mar 2026 02:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Teachers submitted a demand letter to the SDM regarding cooking gas.
खनुआ। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ महराजगंज की नौतनवा इकाई के अध्यक्ष राघवेंद्र नाथ पांडेय के नेतृत्व में अध्यापकों ने उपजिलाधिकारी नौतनवा को मांग पत्र सौंपा है। मांग पत्र के जरिये शिक्षकों ने विद्यालय में मिड-डे-मील के लिए रसोई गैस उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन

राघवेंद्र नाथ पांडेय ने उपजिलाधिकारी नौतनवा को मांग पत्र देकर बताया कि नौतनवा में कुल 220 विद्यालय संचालित हैं। इनमें सुप्रीम कोर्ट के आदेश से बच्चों को पका भोजन देने हेतु एमडीएम योजना संचालित है। मौजूदा समय में रसोई गैस की किल्लत के कारण विद्यालयों में एमडीएम पकाना मुश्किल होता जा रहा है। कई स्कूलों में रसोई गैस खत्म हो गई है। प्रत्येक विद्यालय में सिलिंडर औसतन 15 से 20 दिन तक ही चलता है। शिक्षकों ने हर विद्यालय को 15 से 20 दिनों के अंदर एक गैस सिलिंडर की आपूर्ति करने की मांग की है। इस दौरान चंद्रभान प्रसाद, मनौवर अली व अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed