फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Teachers from across the district shouted for old pension

पुरानी पेंशन के लिए जिलेभर के शिक्षकों ने भरी हुंकार

Tue, 14 Sep 2021 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Teachers from across the district shouted for old pension
पुरानी पेंशन के लिए जिलेभर के शिक्षकों ने भरी हुंकार
विज्ञापन

- जिले के सभी ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर शिक्षकों व कर्मियों ने दिखाई ताकत, मांग पूरा न होने पर व्यापक आंदोलन की चेतावनी
महराजगंज। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश कार्य समिति के आह्वान पर मंगलवार को जिलेभर के शिक्षकों व कर्मियों ने अपनी ताकत का अहसास कराया। उन्होंने पुरानी पेंशन की बहाली, पदोन्नति, मानदेय कर्मियों केे मानदेय में बढ़ोतरी समेत 21 सूत्री मांगों को पूरा कराने को लेकर हुंकार भरी, यह भी कहा कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुई तो वे जिले भर में व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
फरेंदा प्रतिनिधि के मुताबिक संघ के जिलाध्यक्ष केशव मणि त्रिपाठी ने कहा कि अपनी मांगों के प्रति शिक्षक अडिग हैं। सरकार शिक्षकों की मांग पर विचार नहीं करेगी तो आंदोलन अनवरत जारी रहेगा। ब्लॉक अध्यक्ष प्रदुम्न सिंह, मंत्री आनंदपाल गौतम, बृजेश विश्वकर्मा, बेचू प्रसाद, सुशील कुमार सिंह, सतीश सिंह, विजय प्रताप पांडेय, नरेंद्र त्रिपाठी, भीमसेन गौतम, डॉ. केएन मौर्य, नीरज श्रीवास्तव, संध्या देवी, अनिरुद्ध कुमार आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन

सदर ब्लॉक संसाधन केंद्र के शिक्षक भवन पर आयोजित धरने में जिला उपाध्यक्ष बैजनाथ सिंह ने कहा कि शिक्षकों की जायज मांगों को पूरा करने के लिए जिम्मेदारों द्वारा रुचि नहीं ली जा रही है। शिक्षक संवर्ग अपने भविष्य को लेकर आर-पार की लड़ाई लड़ने का मन बना चुका है। इस दौरान मंत्री अखिलेश पाठक, संतोष तिवारी, शाहरुख खान, राकेश सिंह, मौसम, अमरेंद्र, मनोज वर्मा, दिवाकर सिंह, पंकज, कृष्ण कुमार, केएम पटेल, गोपाल पटेल, राकेश पटेल, सत्य प्रकाश वर्मा, बलवंत पटेल, गीता शर्मा, रमाकांती त्रिपाठी व मंजू वर्मा, सीमा समेत बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

निचलौल प्रतिनिधि के मुताबिक बीआरसी परिसर में शिक्षकों ने धरना दिया। इस दौरान सनत कुमार राहुल, धन्नू चौहान, कृष्ण कुमार गौंड़, अमरनाथ यादव, अच्छेलाल गुप्त, रवि श्रीवास्तव, विजय सिंह, पवन चौधरी, उमेश सिंह, सरिता गौंड़, सुमन गुप्ता आदि मौजूद रहे।
नौतनवा प्रतिनिधि के मुताबिक प्राथमिक विद्यालय रतनपुर में जिलाध्यक्ष केशव मणि त्रिपाठी, ब्लाक अध्यक्ष राघवेंद्र नाथ पांडेय व मंत्री मनौवर अली आदि पदाधिकारियों की देखरेख में धरना हुआ। इस दौरान विनोद कुमार गौतम, रवि सिंह, पूर्णवासी गोड, गोविन्द साहनी, उदयराज यादव, रवि कन्नौजिया आदि मौजूद रहे। मिठौरा प्रतिनिधि के मुताबिक ब्लॉक परिसर में ब्लाक अध्यक्ष अभय कुमार दूबे की अध्यक्षता में धरना आयोजित हुआ, जिसमें हेसामुद्दीन, राघवेंद्र पटेल, प्रवेश पांडेय, अनिल प्रजापति, नरसिंह गुप्ता, अखिलेश मिश्र, अजय वर्मा, फेरई गौतम, दिलीप कुमार, अर्चित मौर्य मौजूद रहे। घुघली प्रतिनिधि के अनुसार बीआरसी पर आयोजित धरने में अनुज तिवारी, बैजनाथ सिंह, शत्रुजीत गोबिंद राव, शिव कुमार, महेंद्र सिंह मौजूद रहे।
लक्ष्मीपुर प्रतिनिधि के मुताबिक बीआरसी में विचित्र नरायन त्रिपाठी, धनप्रकाश त्रिपाठी, हरिश्चंद्र चौधरी, दयानन्द त्रिपाठी, गिरजेश पाण्डेय, संजय पटेल, डॉ. देवेंद्र राव, विकास नारायण मिश्र, राजेन्द्र प्रसाद ने अपने विचार रखे। पनियरा प्रतिनिधि के मुुताबिक बीआरसी में ब्लॉक अध्यक्ष हरीश शाही, राजेश यादव, बनारसी, पवन वर्मा, कृष्ण मोहन आदि शिक्षकों ने धरना देकर अपना विरोध जताया। सिसवा में मंत्री सतेंद्र मिश्र की देखरेख में धरने का आयोजन हुआ। इसके साथ ही परतावल, बृजमनगंज व धानी ब्लॉक में भी शिक्षकों ने धरना-प्रदर्शन के माध्यम से अपनी ताकत का एहसास कराया।

संयोगी अवकाश लेकर दिया धरना
शिक्षकों व कर्मियों ने संयोगी अवकाश को लेकर अपने मांगों को लेकर धरना जारी रखा। मांगों को लेकर इस बार अधिकांश संगठन से जुड़े शिक्षकों ने जहां एकजुटता दिखाई वहीं कुछ संगठन कार्यक्रम से अलग भी नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed