फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Teachers found absent in the inspection, the number of children was less

निरीक्षण में अनुपस्थित मिले शिक्षक, बच्चों की संख्या कम रही

Wed, 06 Apr 2022 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Teachers found absent in the inspection, the number of children was less
निरीक्षण में अनुपस्थित मिले शिक्षक, बच्चों की संख्या कम रही
विज्ञापन

फरेंदा। खंड शिक्षाधिकारी पिंगल प्रसाद राना ने लगातार दूसरे दिन भी परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। जहां पर शिक्षक, शिक्षा मित्र व अनुदेशक अनुपस्थित मिले। जिनके खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है। निरीक्षण में विद्यालय में 96 नामांकन बच्चों के सापेक्ष मात्र 3 बच्चे उपस्थित मिले।

खंड शिक्षाधिकारी ने बताया कि बुधवार की सुबह आठ बजे प्राथमिक विद्यालय डड़वार द्वितीय में प्रधानाध्यापक अजय कुमार त्रिपाठी व शिक्षामित्र लीना वर्मा अनुपस्थित मिले। दो सहायक अध्यापक बोर्ड परीक्षा ड्यूटी में रहे। सुबह 8:15 बजे डड़वार प्रथम में गिरजाशंकर वर्मा प्रधानाध्यापक , प्रियंका श्रीवास्तव व शिक्षा मित्र मनोरमा अनुपस्थित मिलीं। एक सहायक अध्यापक बोर्ड परीक्षा ड्यूटी में रहे। कंपोजिट विद्यालय छितही बुजुर्ग में सुबह 8:30 बजे प्रधानाध्यापक कैलाश नाथ मौर्य, सहायक अध्यापक संगीता मौर्या, अनुदेशक माया देवी, शिक्षामित्र सुनीता मौर्या, सहायक अध्यापक मनोरमा मिश्रा व शिक्षा मित्र प्रीती श्रीवास्तव अनुपस्थित मिले व यशवंत यादव सहायक अध्यापक उपस्थित मिले। वहीं प्राथमिक विद्यालय गोबरही व कंपोजिट विद्यालय व प्राथमिक विद्यालय सिधवारी में सभी शिक्षक उपस्थित मिले। खंड शिक्षाधिकारी पिंगल प्रसाद राना ने बताया कि सभी अनुपस्थित शिक्षकों, शिक्षामित्रों व अनुदेशकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। सही जवाब नहीं मिलने पर एक एक दिन का वेतन रोकने की कार्रवाई की जाएगी। साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए सभी शिक्षकों को हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed