फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Teacher Srichand selected for state level award

Maharajganj News: राज्यस्तरीय पुरस्कार के लिए शिक्षक श्रीचंद हुए चयनित

Thu, 28 Aug 2025 01:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Teacher Srichand selected for state level award
शिक्षक श्रीचंद।
फरेंदा। क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय लेजार महदेवा के शिक्षक श्रीचंद का चयन राज्यस्तरीय पुरस्कार के लिए किया गया है। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करते हुए छात्रों को जिला से लेकर प्रदेश स्तरीय खेल में विशेष योगदान दिए हैं। उनके चयन पर क्षेत्र के लोगों ने खुशी जाहिर की।
विज्ञापन

फरेंदा विकास खंड के कंपोजिट विद्यालय लेजार महदेवा में अध्यापन कार्य कर रहे हैं। उनके विद्यालय में नियुक्ति के बाद छात्रों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई। शिक्षक श्रीचंद ने बताया कि प्रथम नियुक्ति 1997 को प्राथमिक विद्यालय गोपालपुर में सहायक अध्यापक पर हुई थी। दो नवंबर 2002 को पदोन्नति के बाद लेजार महदेवा में प्रधानाध्यापक हो गए। एक वर्ष बाद पूर्व माध्यमिक विद्यालय खजुरिया में तैनाती हो गई। जहां पर छात्रों को पढ़ाई के साथ खेल और स्काउटिंग गाइड के क्षेत्र में बेहतर कार्य किया। उसके बाद समन्वयक के बाद मूल विद्यालय कंपोजिट विद्यालय लेजार महदेवा में हो गई। छात्रों को खेल के क्षेत्र में ब्लाॅक स्तरीय से लेकर प्रदेश स्तरीय खेल प्रतियोगिता में भाग दिला कर मेडल दिलाया। स्पेशल ओलंपिक भारत के तहत दिव्यांग बच्चों को प्रशिक्षित कर नेशनल खेल प्रतियोगिता में भुनेश्वर में गोल्ड पदक दिलाया गया। विद्यालय के 15 बच्चों ने राष्ट्रीय आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में भी उत्तीर्ण हुए। राज्यस्तरीय पुरस्कार में मोती प्रसाद चौहान पूर्व जिला व्यायाम शिक्षक व वर्तमान जिला व्यायाम शिक्षक व राज्य पुरस्कार अध्यापक अनिरुद्ध निराला और यशवंत प्रताप राव, अंबिका प्रसाद का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed