{"_id":"60ec83678ebc3ec7d8772cc1","slug":"teacher-died-in-road-accident-maharajganj-news-gkp4016182128","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी जा रहे शिक्षक की मार्ग दुर्घटना में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूटी जा रहे शिक्षक की मार्ग दुर्घटना में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्यूटी जा रहे शिक्षक की मार्ग दुर्घटना में मौत
- सूचना पाकर पहुंचे शिक्षकों ने जताया शोक
- पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरेंदा। भैया फरेंदा के समीप ड्यूटी जा रहे शिक्षक की कार की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की सूचना परिजनों को मिलते ही घर में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने वाहन व शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के मधुकरपुर महदेवा निवासी शिक्षक भीमराव 48 आनंदनगर कस्बे के वार्ड नंबर 3 में मकान बनवाकर रहते थे। उनकी तैनाती हरमंदिल खुर्द में थी। वह रोज की भांति सोमवार को दिन में हरमंदिल खुर्द के लिए अपने बाइक से जा रहे थे। अभी वह भैया फरेंदा चौराहे से आगे इंटर कॉलेज के समीप पहुंचे थे कि सामने से तेज रफ्तार से आ रही कार की चपेट में आ गए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गए। जहां पर पहुंचते ही चिकित्सक उन्हें मृत घोषित कर दिए। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो परिवार में कोहराम मच गया। उनके तीन बेटी व एक बेटा है। भीमराव के मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया। शिक्षक की मौत पर संगठन के प्रदुम्न सिंह, भीमसेन गौतम, युवराज कुमार व आनंदपाल गौतम मौके पर पहुंच कर पीड़ित परिवार को सांत्वना दिए।
इस संबंध में सीओ सुनील दत्त दूबे ने बताया कि मृत शिक्षक की पत्नी सरोज देवी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वाहन पुलिस के कब्जे में है चालक मौके से फरार हो गया था।