फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Teacher beats student, father lodges complaint in police station

Maharajganj News: शिक्षक ने छात्र को पीटा, पिता ने दी थाने में तहरीर

Fri, 03 May 2024 04:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 03 May 2024 04:53 AM IST
विज्ञापन
Teacher beats student, father lodges complaint in police station
बृजमनगंज। थाना क्षेत्र अंतर्गत कोल्हुई रोड़ पर स्थित एक इंग्लिश मीडियम स्कूल के एक शिक्षक ने छात्र को बेरहमी से पीट दिया, जिससे छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। बदहवाश स्थिति में छात्र डरा सहमा घर पंहुचा। घर के लोग घायल छात्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बृजमनगंज ले गए। जहां पर प्राथमिक इलाज के डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मामले में ग्राम पंचायत सहजनवा बाबू निवासी राहुल प्रताप सिंह ने तहरीर में लिखा है कि बेटा राजबीर प्रताप सिंह उम्र 12 वर्ष क्षेत्र के एक स्कूल में कक्षा पांच का छात्र है। एक मई को मेरे लड़के को किसी बात को लेकर स्कूल के शिक्षक ने पिटाई कर दी, जिससे बेटा बेहोश हो गया। घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड है। उन्होंने अपने लड़के का इलाज करवाने के बाद स्कूल प्रबंधक से बात की, लेकिन संतोषजनक जवाब न मिलने पर पीड़ित ने स्थानीय थाने पर तहरीर देकर शिक्षक पर कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष श्यामसुंदर तिवारी के अनुसार मामले की जांच के बाद सत्यता के बारे में जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed