फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Taxi stand on standby, not missing facilities

फुटपाथ बने टैक्सी स्टैंड, सुविधाएं नदारद

Sun, 28 Oct 2018 12:44 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Sun, 28 Oct 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
Taxi stand on standby, not missing facilities
फुटपाथ बने टैक्सी स्टैंड, सुविधाएं नदारद - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। शहर में बनाए गए सात टैक्सी स्टैंडों में से अधिकांश पर यात्री सुविधाओं का अभाव है। टैक्सी स्टैंडों पर न तो पेयजल की व्यवस्था है, न ही टिनशेड है। सभी टैक्सी स्टैंड फुटपाथ पर बने हैं। ऐसे में आए दिन सड़कों पर यातायात जाम की समस्या पैदा हो जाती है। वाहनों से स्टैंड शुल्क की वसूली तो की जाती है, लेकिन बुनियादी सुविधाओं के नाम पर वहां कोई व्यवस्था नहीं की गई है। शहर में पेट्रोल पंप के सामने, पड़री रोड हनुमानगढ़ी के पास, जलकल के सामने, निचलौल रोड दुर्गा मंदिर के पास, चौक रोड पर नगर पालिका सीमा से पहले,  बागापार रोड चिऊरहां के पास टैक्सी स्टैंड बनाए गए हैं।  इन स्टैंडों में से कहीं पेयजल की व्यवस्था नहीं है तो कई स्थानों पर  टिन शेड व बैठने तक के इंतजाम नहीं हैं।        
विज्ञापन


जगह-जगह सड़कों के किनारे फुटपाथों पर संचालित हो रहे टैक्सी स्टैंड पर वाहन सड़कों पर अतिक्रमण कर खड़े कराए जा रहे हैं, वहीं इससे सड़कें भी संकरी होती जा रही हैं। इससे आए दिन यातायात जाम की समस्या पैदा हो रही है। जिम्मेदार अफसर इस समस्या के प्रति उदासीन रवैया अपनाए हुए हैं। जिससे टैक्सी स्टैंड संचालक खुलेआम सड़कोें के फुटपाथों के साथ ही सड़कों पर भी अतिक्रमण कर वाहनों को खड़ी करा रहे हैं। अतिक्रमण हटाओ अभियान सिर्फ निर्देश दिए जाने तक सिमटे हुए हैं। कलेक्ट्रेट जाने वाले मार्ग पर आगे टेंपो-टैक्सी स्टैंड का संचालन सड़क के किनारे हो रहा है। यहां से फरेंदा जाने के लिए टेंपो व टैक्सी मिलती है। इसी तरह शहर का सबसे व्यस्त रहने वाला गोरखपुर मार्ग है। इस मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास ही टेंपो टैक्सी स्टैंड संचालित हो रहा है। इस मार्ग पर लोगों की आवाजाही पूरे दिन बनी रहती है। उधर, फुटपाथ के साथ ही सड़क पर अतिक्रमण कर टैक्सी स्टैंड संचालित किया जा रहा है। हालत यह है कि कुछ लोगों के घरों के सामने टेंपो खड़ा किए जाने पर विवाद की स्थिति बनी  रहती है। लोहिया नगर के रहने वाले गणेश श्रीवास्तव कहते हैं कि टैक्सी स्टैंड पर कहीं टिन शेड और पेयजल की व्यवस्था नहीं है। अगर किसी यात्री को स्टैंड पर थोड़ी देर तक वाहन का इंतजार करना है तो उसे दुकानों में वक्त गुजारना पड़ता है। वहीं शिक्षक अखिलेश पाठक कहते हैं कि सिर्फ शुल्क की वसूली की जाती है, सुविधा के नाम पर वाहन स्टैंडों पर कोई व्यवस्था नहीं की गई है। नगर पालिका को इन स्टैंडों की नीलामी से लाखों की आय होती है पालिका प्रशासन इन स्टैंडों पर यात्री सुविधाओं पर ध्यान नहीं देता।  नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी वीरेंद्र कुमार राव कहना है कि स्टैंड के लिए स्थान निर्धारित है। फुटपाथ पर अतिक्रमण किया जाना उचित नहीं है। वैसे सभी टैक्सी स्टैंड व्यस्त क्षेत्र से बाहर हैं। स्टैंडों पर पेयजल की व्यवस्था की गई है। अगर कहीं कोई गड़बड़ी है तो उसे दूर कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed