{"_id":"67704c214276eb63c503c904","slug":"tap-water-scheme-incomplete-on-ground-complete-on-paper-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-139236-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नल-जल योजना धरातल पर अधूरी, कागज में पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नल-जल योजना धरातल पर अधूरी, कागज में पूरी
Sun, 29 Dec 2024 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 29 Dec 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर के ग्राम पंचायत राजधानी और विशुनपुर कुर्थीया में जल निगम का निर्माणाधीन कार्य।
लक्ष्मीपुर (महराजगंज)। ब्लाॅक के ग्राम पंचायत राजधानी और विशुनपुर कुर्थिया में हर घर नल-जल योजना में गजब का खेल सामने आया है। यहां कागज में घर-घर जल पहुंचा दिया गया है, जबकि मौके पर जल निगम का कार्य अधूरा पड़ा है। अनियमितता से विभागीय अधिकारी इन दिनों काफी चर्चा में हैं।
जानकारी के मुताबिक, लक्ष्मीपुर ब्लाॅक के ग्राम पंचायत राजधानी और विशुनपुर कुर्थिया में जल निगम की लापरवाही और ठेकेदार की मनमानी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। योजना के तहत गांव में हुए कार्य को पूरा दिखाने के लिए न सिर्फ फर्जी वीडियो बनाया गया, बल्कि ग्राम प्रधान की मुहर और दस्तखत से सर्टिफिकेट भी जारी कर दिया गया।
विभागीय पोर्टल पर अपलोड किए गए। मामले की जानकारी सोशल मीडिया पर होने के बाद हड़कंप मच गया। विभागीय अधिकारियों और ठेकेदार की मिली भगत से सिर्फ कागजों में ही कार्य पूर्ण दिखाकर वीडियो और संबंधित अभिलेख अपलोड कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
राजधानी गांव के प्रधान अमन शुक्ला ने बताया कि उनके ग्राम पंचायत में जल निगम का कार्य अभी पूर्ण ही नहीं है। विभागीय अधिकारियों और ठेकेदार ने बाहरी लोगों को खड़ा कराकर वीडियो बना लिया। वीडियो में साफ तौर पर उन लोगों को भी सिखाते हुए सुना जा सकता है कि कार्य पूर्ण है और सबके घर पानी की सप्लाई पहुंच गई है, जबकि इसमें पूरी तरह से फर्जीवाड़ा किया गया है।
बताते चलें कि वीडियो बनाकर काम पूरा दिखाने के मामले में ग्राम पंचायत विशुनपुर कुर्थिया का भी नाम शामिल है। विशुनपुर कुर्थिया के प्रधान अरशद ने बताया कि उनके गांव के कार्यों को भी पूर्ण दिखाने के लिए बाहरी लोगों का वीडियो बनाकर अपलोड किया है, जबकि मौके पर अभी काम अधूरा ही है। उन्होंने कहा कि मामले की जानकारी ब्लाॅक स्तर के अधिकारियों को दी गई है। खंड विकास अधिकारी लक्ष्मीपुर मृत्युंजय यादव ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। विभागीय उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया है।