फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Tannu of Sheshpur first in debate competition

Maharajganj News: वाद विवाद प्रतियोगिता में शेषपुर की तन्नू प्रथम

Thu, 27 Nov 2025 01:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Tannu of Sheshpur first in debate competition
सिसवा बीआरसी में आयोजित हुई अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता
विज्ञापन



सिसवा बाजार। सिसवा ब्लॉक संसाधन केंद्र में बुधवार को अंग्रेजी वाद-विवाद और स्पेल बी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 50 विद्यालयों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। यह आयोजन प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर, दो वर्गों में संपन्न कराया गया।

उच्च प्राथमिक वर्ग में शेषपुर की तन्नू यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि प्राथमिक वर्ग में सोनबरसा के प्रियांशु ओझा पहले स्थान पर रहे। उच्च प्राथमिक स्तर की प्रतियोगिता में सबयां अहिरौली के सचिन राव ने द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं प्राथमिक स्तर पर शेषपुर की चांदनी यादव दूसरे स्थान पर रहीं। अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता के दौरान खेसरारी मंछा छापर और असमन छपरा के बच्चों की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। प्रतियोगिता के समापन पर खंड शिक्षा अधिकारी बंशीधर सिंह ने सभी प्रतिभाशाली छात्रों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। खंड शिक्षा अधिकारी बंशीधर सिंह ने कहा कि प्रतिभाओं की पहचान कर अध्यापक उन्हें और निखारें। विद्यार्थियों को शुरू से ही यह महसूस कराने की जरूरत है कि मेहनत से ही सफलता हासिल की जा सकती है। कार्यक्रम में मूल्यांकनकर्ता के रूप में अंग्रेजी एआरपी अरविंद जायसवाल, गणित एआरपी सूरज यादव और विज्ञान एआरपी देवेंद्र पटेल उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त, सत्यवान दूबे, बैजनाथ प्रजापति, सुजाता यादव, पूनम प्रभा सोनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed