फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Talha remains worried due to failure in fashion designing

Maharajganj News: फैशन डिजाइनिंग में असफल होने से परेशान रहता है तलहा

Mon, 18 Sep 2023 01:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Sep 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
Talha remains worried due to failure in fashion designing
-पाक कनेक्शन के संदेह में एनआईए ने फरेंदा में मारा था छापा
विज्ञापन

- परिवार की नजर 21 सितंबर को रांची कोर्ट के फैसले पर



संवाद न्यूज एजेंसी

फरेंदा। पाकिस्तानी कनेक्शन में एनआईए की कार्रवाई से चर्चा में आए कस्बे के डॉ फजले हक ने बताया कि उनका दामाद तलहा खान फैशन डिजाइनिंग में असफल होने की वजह से परेशान है। इसीलिए वह बार-बार फरेंदा आता था। एनआईए की कार्रवाई ने उसकी परेशानी और बढ़ा दी है। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि तलहा अभी कहां है। उनकी ओर से सिर्फ उससे हो रही बातचीत के बारे में जानकारी दी जा रही है।

फरेंदा कस्बे के विकासनगर मोहल्ले में तलहा के ससुर डॉ. फजले का घर है। वह रोज ससुरालवालों से बातचीत कर रहा है। डॉ. फजले ने बताया कि दामाद अपनी आर्थिक हालत को सुधारने के लिए अलीगढ़ गया था। फैशन डिजाइनिंग की डिग्री हासिल करने के बाद इसी से जीविका चलाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। वह कभी फरेंदा कस्बे में कपड़े की दुकान खोलने की योजना बनाता तो कभी ड्राइवर बनने की सोच रहा था। इसबीच पाकिस्तानी कनेक्शन में तलहा का नाम आने औरएनआईए के छापे के बाद सभी दंग हैं। डॉ. फैजल हक ने बताया कि तलहा ने कभी भी इस प्रकार की गतिविधि के बारे में चर्चा भी नहीं की थी। अब तो पूरे परिवार की नजर 21 सितंबर को रांची में पेशी के पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed