{"_id":"67d87768a69d24c828046003","slug":"taking-care-of-the-health-of-children-the-beneficiaries-were-provided-with-schemes-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-144846-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बच्चों के सेहत की परवाह करते हुए योजनाओं से लाभार्थियों की भर दी झोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बच्चों के सेहत की परवाह करते हुए योजनाओं से लाभार्थियों की भर दी झोली
Tue, 18 Mar 2025 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 18 Mar 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
हराजगंज। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में कार्यक्रम के दौरान योजनाओं के लाभार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने एक-एक बिंदुओं पर बेहतर ढंग से सबको समझाने का प्रयास किया। बच्चों के सेहत की परवाह करते हुए योजनाओं से लाभार्थियों की झोली भर दी। सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का आह्वान किया। वहीं नैतिकता का पाठ पढ़ाया।
संबोधन के दौरान टीकाकरण के महत्व को समझाने का प्रयास की। टीका लगवाना शुरूआती दौर में बच्चों के लिए कितना जरूरी है, यह विस्तार से समझाईं। अभिभावक की तरह से उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा समेत अन्य विंदुओं पर जानकारी दी। दहेज प्रथा पर उन्होंने सख्ती बरतने की बात कही। उन्होंने कहा कि बाल विवाह रोकने के लिए सभी को आगे आना होगा। महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस को विशेष रूप से सख्ती बरतने की बात कहीं। उन्होंने सिद्धार्थनगर, महराजगंज, कुशीनगर व देवरिया जिले की जिन बेटियों ने अच्छा भाषण दिया है, उनको एकत्र कर जागरूकता रैली निकालें।
उन्होंने कहा कि 100 में से 80 महिलाएं दहेज के मामले में जेल में बंद हैं। इस पर भी विचार करने की जरूरत है। ऐसा क्यों हो रहा है। अगर सभी लोग इस पर गंभीरता से विचार करेंगे तो यह समस्या स्वत: ही दूर हो जाएगी। दहेज न लेने का संकल्प दिलाई। उन्होंने नशे से होने वाले दुष्प्रभाव पर चर्चा करते हुए इस पर प्रभावी रोक लगाने पर जोर दिया। राज्यपाल ने कहा कि बेटियां गोल्ड मेडल ला रहीं हैं। उनको आगे बढ़ने का मौका दें।
विज्ञापन
हेलीपैड से कलक्ट्रेट तक कड़ी रही सुरक्षा
महराजगंज। कार्यक्रम के दौरान हेलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। शहर में जगह-जगह पुलिस कर्मी सतर्क रहे। हाईवे पर कट वाले स्थानों पर पुलिस कर्मी बैरिकेडिंग कर दिए थे। कलक्ट्रेट मोड के पास भी बैरिकेडिंग हुई थी। पूछताछ के बाद ही इंट्री दी जा रही थी। उधर, कार्यक्रम स्थल पर संबंधित विभागों के अधिकारी कर्मचारी सतर्क रहे।