{"_id":"658dccc5a37974e16c02c13f","slug":"take-strict-action-against-illegally-operating-pathology-and-ultrasound-centers-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-12672-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: गैरकानूनी तरीके से संचालित पैथोलॉजी व अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर करें सख्त कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: गैरकानूनी तरीके से संचालित पैथोलॉजी व अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर करें सख्त कार्रवाई
Fri, 29 Dec 2023 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 29 Dec 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
बैठक करते डीएम अनुनय झा।
महराजगंज। गैरकानूनी तरीके से संचालित पैथोलॉजी और अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर कार्रवाई के लिए सभी एमओआईसी को निर्देश दिया। वहीं, ऐसे केंद्रों के संचालन पर रोक लगाई जाए। यह निर्देश जिलाधिकारी अनुनय झा ने दिए।
डीएम अनुनय झा बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक कर रहे थे। इस दौरान जननी सुरक्षा योजना, ई–संजीवनी, आयुष्मान योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम सहित स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा हुई। उन्होंने जननी सुरक्षा योजना में आशाओं के भुगतान संबंधी लंबित प्रकरणों को शून्य करने का निर्देश दिया। शिशु मृत्यु रिपोर्ट और मातृत्व मृत्यु रिपोर्ट व एचआरपी महिलाओं की ट्रेकिंग और नियमित समीक्षा का निर्देश दिया। उन्होंने निचलौल और बृजमनगंज को एएनसी और एचआरपी महिलाओं के चिह्नांकन को बढ़ाने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने ई–संजीवनी की समीक्षा के दौरान टेली कंसलटेंसी को बढ़ाने का निर्देश दिया। कहा कि जनपदस्तरीय वरिष्ठ चिकित्सक भी टेली कंसलटेंसी के माध्यम से न्यूनतम 01 मरीज का उपचार करें। ताकि टेली कंसलटेंसी को बढ़ावा मिल सके। जिलाधिकारी ने बिना सूचना सीएचओ की अनुपस्थिति को गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए ऐसे लोगों को नोटिस देकर बर्खास्त करने की कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया। उन्होंने टीबी मरीजों के डीबीटी भुगतान की प्रगति को तेज करने के लिए जिला टीबी अधिकारी को निर्देशित किया। उन्होंने टीबी मरीजों के चिह्नांकन में बृजमनगंज और घुघली के प्रदर्शन पर असंतोष व्यक्त किया और चिह्नांकन बढ़ाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने आयुष्मान रोगियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने हेतु सभी एमओआईसी को निर्देशित किया। वेक्टर जनित बीमारियों की समीक्षा में उन्होंने इनसे होने वाली मौतों की डेथ ऑडिट रिपोर्ट तैयार करने और उसकी समीक्षा कर आवश्यक कदम उठाने के लिए एसीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद को निर्देश दिया। उन्होंने जिला अस्पताल में मरीजों की डायलिसिस नियमानुसार करें। आयुष्मान मरीजों को आवश्यक दवा को अस्पताल के माध्यम से उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यदि किसी मरीज को अनावश्यक रूप से दवा बाहर से लेनी पड़ी तो दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री दर्ज करने का निर्देश
जिलाधिकारी ने केरल सहित कुछ प्रदेशों में कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए सभी आवश्यक तैयारी करने का निर्देश दिया। उन्होंने कोविड जैसे लक्षणों वाले मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री दर्ज करने का भी निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी चिकित्साधिकारी सुनिश्चित करें कि जनपद के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य और चिकित्सा सेवा उपलब्ध हो। साथ ही लाभार्थियों को डीबीटी इंसेंटिव भी समय पर मिले। उन्होंने सभी एमओआईसी को विभिन्न बिंदुओं की नियमित समीक्षा अपने स्तर पर करने का भी निर्देश दिया। सीएमओ डॉ. नीना वर्मा, सीएमएस डॉ. ए.पी. भार्गव, डॉ. राकेश कुमार, सभी एमओआईसी मौजूद रहे।