{"_id":"64d5407c34aadaaf46014854","slug":"take-legal-action-against-suspicious-account-holders-of-samman-nidhi-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1022-3695-2023-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सम्मान निधि के संदिग्ध खाताधारकों पर करें विधिक कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सम्मान निधि के संदिग्ध खाताधारकों पर करें विधिक कार्रवाई
विज्ञापन
- विकास कार्यों व पौधरोपण समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने दिया निर्देश, सीवीओ का वेतन रोका
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। किसान सम्मान निधि के सत्यापन में संदिग्ध मिलने वाले खाताधारकों पर विधिक कार्रवाई की जाए। योजना का लाभ अधिक से अधिक किसानों को दिलाने के लिए तेजी भी लाई जाए। सभी विभाग बिजली के बकाया भुगतान को अविलंब जमा कराएं। अनुपस्थित रहने पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी का वेतन रोका।
ये निर्देश जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए दिया। कृषि विभाग की समीक्षा में ई-केवाईसी, आधार सीडिंग और एनपीसीआई सत्यापन की जानकारी ली। उपनिदेशक कृषि ने बताया कि जनपद के 3,52,807 किसानों का ई-केवाईसी कराया जा चुका है। 4,14,248 किसानों की आधार सीडिंग और लगभग 4.30 लाख किसानों का एनपीसीआई सत्यापन भी किया जा चुका है। फसल बीमा के विषय मे जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जिले में कुल 34,320 किसानों ने फसल बीमा के लिए पंजीकरण कराया है, जिस पर जिलाधिकारी ने इसे न्यूनतम 50 हजार करने का निर्देश दिया। गोल्डन कार्ड निर्माण में अपेक्षित प्रगति न होने पर सभी आशाओं के आईडी बनवाने और प्रत्येक आशा के लिए न्यूनतम एक गोल्डन कार्ड प्रतिदिन और बीसीपीएम के लिए 7500 कार्ड का लक्ष्य निर्धारित करते हुए निर्माण में तेजी लाने का निर्देश दिया। एम्बुलेंस सेवाओं में कॉल विवरण लेकर जिन मामलों में '' एंबुलेंस की आवश्यकता नहीं'' रिपोर्ट दर्ज की गई है, उनकी क्रॉस चेकिंग का निर्देश दिया। कायाकल्प योजना के तहत खराब प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के विरुद्ध कार्रवाई का निर्देश दिया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार राय, डीएसटीओ अजय कुमार श्रीवास्तव समेत अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक में डीएम ने राजस्व, कृषि, उद्यान और नगरीय निकायों को जियो टैगिंग का कार्य प्रत्येक दशा में 14 अगस्त तक पूर्ण करने का निर्देश दिया।