{"_id":"653bfdfc116e6533ec0afbe4","slug":"take-action-against-overloaded-vehicles-and-school-vehicles-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1022-8487-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: ओवरलोड वाहनों व स्कूल वाहनों के विरुद्ध करें कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: ओवरलोड वाहनों व स्कूल वाहनों के विरुद्ध करें कार्रवाई
विज्ञापन
ओवरलोड वाहनों व स्कूल वाहनों के विरुद्ध करें कार्रवाई
जिलाधिकारी अनुनय झा ने सड़क सुरक्षा के संबंध में विभिन्न विभागों के साथ बैठक करते हुए दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में चल रहे ओवरलोड वाहनों व स्कूली वाहनों के विरुद्ध तत्परता दिखाते हुए कार्रवाई करें। सड़क सुरक्षा के नियमों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए।
ये निर्देश जिलाधिकारी अनुनय झा ने शुक्रवार की देर शाम सड़क सुरक्षा के संबंध में विभिन्न विभागों के साथ बैठक करते हुए दिए। परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे गोरखपुर-सोनौली राजमार्ग पर इंसिडेंट मैनेजमेंट सर्विस को सुनिश्चित करें। जिला अस्पताल के सामने वाहनों के अवैध पार्किंग पर कड़ाई के साथ नियंत्रण करें। सर्विस लेन में अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई की जाए। बिना हेलमेट गाड़ी चलाने वालों हेलमेट खरीदवाएं।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया कि सड़कों पर स्पीड ब्रेकर बनवाएं। पुलिस व यातायात विभाग को निर्देशित किया कि वे प्रवर्तन कार्य पर विशेष जोर दें। इस दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा, अधिशासी अभियंता गंगासागर यादव, पुलिस उपाधीक्षक अजय सिंह चौहान, जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ राय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रवण गुप्ता समेत अन्य लोग मौजूद रहें।