फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Symptoms of sinus in children, runny nose does not stop

Maharajganj News: बच्चों में साइनस के लक्षण, नहीं रुक रही बहती नाक

Tue, 06 May 2025 07:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 06 May 2025 07:49 PM IST
विज्ञापन
Symptoms of sinus in children, runny nose does not stop
महराजगंज। मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव के कारण बच्चे अधिक बीमार हो रहे हैं। इसमें 10 वर्ष से कम आयु के बच्चों की अधिकता देखी जा रही है। मंगलवार को अभिभावक सहित उपचार के लिए पहुंचे 9 बच्चों में साइनस के लक्षण पाए गए।
विज्ञापन

तीन का नाक जाम होने से सांस लेने में असुविधा तो 6 कि बहती नाक पर कंट्रोल नहीं हो रहा था। चार ऐसे भी बच्चे पहुंचे जिन्हें यूरिन में परेशानी हो रही थी। चिकित्सकों ने अधिक पानी पीने की सलाह देते हुए दवा दी। जिला अस्पताल की ओपीडी में मंगलवार को 797 मरीजों का उपचार हुआ।
विज्ञापन

छोटे बच्चों का परीक्षण करते डाॅ. रंजन ने बताया कि इन दिनों बच्चों में साइनस के लक्षण मिल रहे हैं। उनकी नाक जाम हो रही है, जिससे सांस लेने में असुविधा तो बहती नाक न रुकने की समस्या होती है। मौसम में उतार-चढ़ाव के कारण साइनस का प्रकोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार चार बच्चों को यूरिन में दिक्कत मिली। उनमें नली का संक्रमण मिला। तापमान बढ़ने और पानी कम पीने से यह दिक्कत हो रही है। भरपूर मात्रा में पानी पीने की सलाह के साथ दवा दी गई। सीएमएस डाॅ. एके द्विवेदी ने कहा कि अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधा दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed