फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   sworn to keep unity

देश की एकता बनाए रखने की कर्मचारियों ने ली शपथ

Thu, 26 Nov 2020 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
sworn to keep unity
देश की एकता बनाए रखने की कर्मचारियों ने ली शपथ
विज्ञापन

संविधान दिवस पर जगह-जगह हुए कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। बृहस्पतिवार को जिले के विभिन्न जगहों पर संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने संविधान पर प्रकाश डाला। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने संविधान दिवस पर अधिकारी एवं कर्मचारियों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी कुंजबिहारी अग्रवाल, अपर उप जिलाधिकारी अविनाश कुमार, अभय गुप्ता, पीडी राजकरन पाल, डीडीओ जगदीश त्रिपाठी, श्रीनाथधर दुबे आदि मौजूद रहे। दीवानी न्यायालय के एडीआर भवन में स्थाई लोक अदालत चेयरमैन राघवेंद्र मणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में संविधान दिवस पर गोष्ठी का आयोजन हुआ।
भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर जिला अध्यक्ष परदेशी रविदास की अध्यक्षता में संविधान दिवस मनाया गया। सभी ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारत में 26 नवंबर को हर साल संविधान दिवस मनाया जाता है, क्योंकि वर्ष 1949 में 26 नवम्बर को संविधान सभा द्वारा भारत के संविधान को अंगीकृत किया गया था जो 26 जनवरी 1950 को प्रभाव में आया। जिला महामंत्री ओम प्रकाश पटेल, संजय वर्मा, अमरनाथ पटेल, अश्विनी सिंह, राही मासूम रजा, बैजनाथ पटेल, गौतम तिवारी, महेश चौरसिया, छोटे लाल गुप्ता, राम मोहन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

नौतनवां प्रतिनिधि के अनुसार संविधान दिवस के अवसर पर बृहस्पतिवार को तहसील सभागार में एसडीएम प्रमोद कुमार द्वारा तहसील कर्मियों को संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा रखने की शपथ दिलाई। इस दौरान तहसीलदार अशोक कुमार गुप्ता, अनवारुल्लाह खान, शिव शंकर चौबे, विजय चौधरी, दीपेंद्र धवल, विक्की साहनी, राजाराम, प्रिंस कुमार आदि मौजूद रहे। निचलौल प्रतिनिधि के अनुसार तहसील सभागार में बृहस्पतिवर को संविधान दिवस पर कर्मचारियों को एसडीएम ने शपथ दिलाई। एसडीएम राम सजीवन मौर्य ने कहा कि आजादी मिलते ही देश को चलाने के लिए संविधान बनाने की दिशा में काम शुरू कर दिया गया था। इस अवसर पर मनोज श्रीवास्तव, प्रभुनाथ चौधरी, अयोध्या प्रसाद, मंसूर अहमद, कमलेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनू लॉ कॉलेज में भी संविधान दिवस मनाया गया। फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम राजेश जायसवाल ने कर्मियों को शपथ दिलाई। परमेश्वर सिंह मेमोरियल पीजी कालेज मथुरानगर में नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में गोष्ठी आयोजित हुई। प्राचार्य डॉ. अशोक भारतीय ने छात्रों को संविधान के बारे में बताया।

भाषण प्रतियोगिता में आकृति प्रथम
महराजगंज। पंडित दीनदयाल इंटर कालेज में संविधान दिवस मनाया गया। भाषण प्रतियोगिता में आकृति प्रथम, अनामिका, शिव ओंकार यादव द्वितीय एवं विष्णु शर्मा तृतीय स्थान पर रहे। प्रधानाचार्य रामइंद्र चक्रवर्ती ने बताया कि प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में पूर्णिमा प्रथम, विष्णु द्वितीय एवं विवेक तीसरे स्थान पर रहे। संस्था के निदेशक दुर्गेश सिंह ने सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed