फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Swindlers duped an elderly man and stole Rs 26,000.

Maharajganj News: उचक्कों ने बुजुर्ग को झांसा देकर 26 हजार रुपये उड़ाए

Tue, 13 Jan 2026 01:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Swindlers duped an elderly man and stole Rs 26,000.
उच्चकों के बुजुर्ग को रूमाल में लपेटकर थमा दी कागज की गड्डी
विज्ञापन

पनियरा। नगर पंचायत पनियरा में स्थित एक बैंक से रुपया निकालने गए 60 वर्षीय बुजुर्ग को झांसा देकर उचक्कों ने 26 हजार रुपये की ठगी कर ली। बदले में उच्चकों ने बुजुर्ग को रूमाल में लपेटकर कागज की गड्डी थमा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।
बताया गया कि नगर पंचायत के वार्ड नंबर 6 देव नगर निवासी सुरेश सिंह पुत्र काशी ने सोमवार की दोपहर करीब एक बजे पंजाब नेशनल बैंक से 26 हजार रुपए निकाला। इसी बीच वहां मौजूद दो उच्चकों ने पासबुक प्रिंट कराने के बहाने उनसे मेलजोल बढ़ाया। दोनों उचक्के बुजुर्ग को लेकर बैंक के बाहर आ गए। बुजुर्ग को दोनों बातों में उलझाकर उच्चके ब्लाॅक के पास स्थित प्राथमिक विद्यालय के समीप ले गए। उचक्कों ने वहां रूमाल में लपेट कर रखी गई कागज की गड्डी थमा दी और बुजुर्ग से से 26 हजार रुपए ले कर फरार हो गए।
विज्ञापन


सुरेश सिंह ने बताया कि रुमाल में कागज की गड्डी देख वह भौचक रह गए। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपने बेटे को फोन किया और पूरी घटना बताई। इसके बाद बेटे ने अपने एक दोस्त को फोन कर घटना की जानकारी दी और पुलिस को भी फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस व डायल 112 मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। चौकी इंचार्ज पनियरा मृत्युंजय उपाध्याय ने बताया कि जांच-पड़ताल की जा रही है। शीघ्र ही मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed