फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Swachh Survey will run from 1st July to 14th August

Maharajganj News: एक जुलाई से 14 अगस्त तक चलेगा स्वच्छ सर्वेक्षण

Mon, 23 Jun 2025 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 23 Jun 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Swachh Survey will run from 1st July to 14th August
महराजगंज। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत स्वच्छ सर्वेक्षण की प्रक्रिया जनपद में एक जुलाई से प्रभावी हो जाएगी। सर्वेक्षण के लिए स्वतंत्र संस्था डीडीडब्ल्यूएस (पेयजल स्वच्छता विभाग) को शासन ने नामित किया है।
विज्ञापन

सर्वे के लिए पंचायतीराज विभाग ने ग्राम पंचायतों में हुए स्वच्छता संबंधी कार्यों का विवरण नामित सर्वे एजेंसी व विभागीय पोर्टल पर भी अपडेट किया गया है। डीपीआरओ ने बताया कि नामित एजेंसी पहली जुलाई से 14 अगस्त तक चलने वाले सर्वेक्षण में ग्रामीण क्षेत्र में विभिन्न बिंदुओं पर सर्वेक्षण करेगी। सर्वेक्षण के दौरान विभिन्न मापदंड परखे जाएंगे।
विज्ञापन

इसी के आधार पर मूल्यांकन पूरी कर राष्ट्रीय रैंकिंग प्रदान की जाएगी। जिले के सभी 12 ब्लॉकों के सहायक विकास अधिकारी पंचायत को सर्वे टीम का सहयोग के लिए निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्येक ग्रामपंचायत में पांच सार्वजनिक स्थलों विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, स्वास्थ्य केंद्र, पंचायत कार्यालय और हाट व बाजार में स्वच्छता की स्थिति का मूल्यांकन किया जाएगा। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के पहले चरण में खुले में शौच समाप्त करने पर जोर दिया गया था।

इस बार दूसरे चरण में खुले में शौच मुक्ति की स्थिरता बनाए रखने, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन को लागू करके संपूर्ण स्वच्छता की तरफ कदम बढ़ाए जाएंगे। इस संबंध में डीपीआरओ श्रेया मिश्रा ने बताया कि जनपद में कुल 12 विकासखंड के अंतर्गत 883 ग्राम पंचायत हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed