फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Suspicion of adulteration in turmeric, spices and pulses, samples collected

Maharajganj News: हल्दी, मसाला व दालों में भी मिलावट की आशंका, नमूने संग्रहित

Thu, 21 Nov 2024 01:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
Suspicion of adulteration in turmeric, spices and pulses, samples collected
महराजगंज। सिर्फ तैयार खाद्य पदार्थ ही नहीं अब पैकेट बंद हल्दी और मसाले के अलावा दालों में भी मिलावट की आशंका बढ़ रही है। मिल रही शिकायतों के मद्देनजर बुधवार को हल्दी, मसाला और दाल का नमूना खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जांच के लिए संग्रहित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है।
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी केके उपाध्याय के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने तहसील क्षेत्र फरेंदा व नौतनवां में छापा मारकर जांच के लिए नमूने एकत्र किए गए। फरेंदा में एक मिठाई की दुकान से जहां जांच के लिए मिठाई का नमूना संग्रहित किया वहीं बृजमनगंज नगर पंचायत में दो जनरल स्टोर से खड़ा मसूर और जीरा का नमूना लिया। नौतनवां में मसाला तैयार करने वाली फर्म से जीरा, खड़ी हल्दी, मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर सहित सात मसालों के नमूने जांच के लिए संग्रहित किया। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अंकित सिंह, रजनी मौर्या, हंसराज यादव, रंजन श्रीवास्तव शामिल रहे मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि संदेह के आधार पर नमूने जांच के लिए भेजे गये हैं। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed