फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Survy compleate in hurry to pure Water

नगरीय क्षेत्र में शुद्ध पेयजल के लिए जल्द पूरा करें सर्वे कार्य

Wed, 13 Apr 2022 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Survy compleate in hurry to pure Water
नगरीय क्षेत्र में शुद्ध पेयजल के लिए जल्द पूरा करें सर्वेक्षण
विज्ञापन

महराजगंज। नगरीय क्षेत्र में भी ग्रामीण क्षेत्रों की तरह पाइप से जलापूर्ति के लिए टंकी निर्माण आदि की दिशा में पहल की जानी है। जिले के सभी 11 निकायों में सर्वे कर जिम्मेदार अविलंब अपना आगणन तैयार करना सुनिश्चित करें।

ये बातें अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने बुधवार को अपने कार्यालय कक्ष में देवरिया के जल निगम के अवर अभियंताओं के साथ बैठक में कही। उन्होंने कहा कि अमृत क्रांति के तहत जिले के सभी 11 निकायों में आमजन को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लिए सुदृढ़ व्यवस्था की पहल की जा रही है। सर्वे में अवर अभियंता यह जांच रहे हैं कि यदि कहीं टंकी बनी भी है तो उसकी वर्तमान स्थिति क्या है। अवर अभियंता अनूप श्रीवास्तव ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या के दृष्टिगत ही पानी की नई टंकी को बनाए जाने की पहल होगी। अवर अभियंता विशाल वर्मा ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को एक दिन में 135 लीटर पानी उपलब्ध कराने का मानक है, ऐसे में उसे ध्यान में रखते हुए ही टंकी निर्माण की कवायद की जाएगी। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मनोज कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed