{"_id":"6743bed2fb15ff569502afd5","slug":"survey-of-land-acquisition-in-final-stage-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-136538-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: अंतिम चरण में भूमि अधिग्रहण का सर्वेक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: अंतिम चरण में भूमि अधिग्रहण का सर्वेक्षण
Mon, 25 Nov 2024 05:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 25 Nov 2024 05:33 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। रेल परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया तेज कर दी गई है। दो चरण में 15 गांव से भूमि अधिग्रहीत कर 120 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जा चुका है। अब तीसरे चरण के 17 गांव में सर्वेक्षण अंतिम दौर में है। इस कार्य के लिए संबंधित विभाग की डिमांड के सापेक्ष 250 करोड़ रुपये मिल चुके हैं।
आनंदनगर-घुघली वाया महराजगंज रेल परियोजना के माध्यम से मुख्यालय रेल सुविधा से जुड़ने का सपना साकार करने की ओर तेजी से गतिमान है। 52.7 किमी लंबी इस परियोजना के लिए तीसरे चरण का मुआवजा वितरण जल्दी शुरू होगा।
सदर तहसील के बरवा विद्यापति, सिसवा बाबू, रामपुर, कोदईला, बांसपार बैजौली,दरौली, सवना, मुजहना खुर्द, पड़री बुजुर्ग, भिसवा, पिपरदेउरा, तरकुलवा तक भूमि अधिग्रहण के लिए सर्वेक्षण कार्य भूमि अध्यापित विभाग पूर्ण कर चुका है। यहां के किन किसानों की कितनी भूमि अधिग्रहीत करनी है, यह तय करने के बाद किसानों को मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू की जानी है। किसानों के बैंक खातों में मुआवजे की राशि भेजी जाएगी, जिसके बाद भूमि अधिग्रहीत कर इसकी गति और तेज की जाएगी।