{"_id":"66469e0bca65147b17015e54","slug":"survey-of-illiterate-people-will-be-done-through-ullas-app-classes-will-be-held-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-122558-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: उल्लास एप से होगा निरीक्षरों का सर्वे, लगेंगी कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: उल्लास एप से होगा निरीक्षरों का सर्वे, लगेंगी कक्षाएं
Fri, 17 May 2024 05:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 17 May 2024 05:30 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। साक्षरता कार्यक्रम के तहत 15 साल से अधिक आयु के निरीक्षरों को चिह्नित करने की कवायद उल्लास एप से होगी। प्रक्रिया शुरू करते हुए कक्षाओं का संचालन जल्द ही शुरू किया जाएगा। इसके लिए जिला बेसिक शिक्षा विभाग सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी करने की तैयारी में है।
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जिले में 15 वर्ष से अधिक आयु के निरीक्षरों को चिह्नित कर साक्षरता कार्यक्रम के तहत साक्षर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। इसमें निरीक्षरों को चिन्हित करने के लिए गांव-गांव वाॅलेंटियर तैयार किए जाएंगे। उद्देश्य को धरातल पर उतारने के लिए निरीक्षरों का उल्लास एप के माध्यम से सर्वे कर डाटा अपलोड किया जाएगा। इस शैक्षिक वर्ष में 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के निरीक्षरों का वालेंटियरों के माध्यम से शत प्रतिशत सर्वे कराते हुए कक्षाओं का संचालन करने के लिए जिला बेसिक शिक्षा ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजने की तैयारी की है। विभागीय कर्मियों ने वालेंटियर गांव-गांव कक्षाएं चलाकर निरीक्षरों को निशुल्क सेवा देकर उन्हें साक्षर बनाएंगे। इसके बाद शासन की ओर से इन निरीक्षरों की परीक्षा कराई जाएगी। इसमें निरीक्षर से साक्षर हुए सभी लोग शामिल होंगे।
निरीक्षर को साक्षर बनाने के लिए लगाई जाने वाली ऑनलाइन या ऑफलाइन कक्षाओं के संचालन का फोटो बीएसए कार्यालय को उपलब्ध कराया जाएगा। 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के निरीक्षरों का उल्लास एप सर्वे करने का निर्देश सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को दिया जाएगा।
विज्ञापन
- श्रवण गुप्ता, बेसिक शिक्षा अधिकारी