फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Supporters started taunting on social media

Maharajganj News: सोशल मीडिया पर समर्थकों ने शुरू किया तंज

Sun, 02 Jun 2024 07:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 02 Jun 2024 07:24 PM IST
विज्ञापन
Supporters started taunting on social media
महराजगंज। लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण की लड़ाई के वोट पड़ने के बाद अब सोशल मीडिया पर समर्थकों की जंग छिड़ी है। जबतक चुनाव का रिजल्ट नहीं आता, तब तक पोस्ट और कमेंट का दौर से चलता रहेगा। शनिवार को जहां समर्थकों ने उंगली पर चिह्न दिखाकर मतदान करने व दूसरों को प्रेरित करने के चित्र व पोस्ट डाले थे। वहीं चुनाव समाप्त होते ही एक दूसरे पर पोस्ट व कमेंट करके तंज कसना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

फरेंदा विधानसभा के रहने वाले सोशल मीडिया यूजर संदेश जायसवाल ने अपने अकाउंट पर पोस्ट किया है कि क्या हाल दस लाख पार। उनके इस पोस्ट पर तमाम लोगों ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है। कमेंट करने वाले यह कह रहे कि आप कितने सौ पर जा रहे इसे देखिए। निचलौल के राजीव रत्न पांडेय ने पोस्ट डाला है कि चार जून चौंकाने वाला होगा। इस पर एक यूजर ने लिखा है कि बारिश आ सकती है। महराजगंज के आकाश ने पोस्ट डाला कि सर्वे के बाद 90 प्रतिशत लोग जान चुके हैं कि कौन मैदान से बाहर है। वह राय जाहिर करने की बात पूछकर जानने की उत्सुकता में हैं कि किसने किसको वोट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed