{"_id":"6a63ca323d0ae893670e106d","slug":"supply-will-remain-disrupted-for-four-hours-today-in-sonauli-and-surrounding-rural-areas-maharajganj-news-c-206-1-mhg1032-181904-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सोनौली और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में आज चार घंटे बाधित रहेगी आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सोनौली और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में आज चार घंटे बाधित रहेगी आपूर्ति
विज्ञापन
नौतनवा। गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग चौड़ीकरण की जद में आने वाले पोल को शिफ्ट करने की वजह से क्षेत्र में शनिवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सोनौली कस्बा एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की आपूर्ति करीब चार घंटे तक बाधित रहेगी। यह जानकारी अधिशासी अभियंता विद्युत संजय सागर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
उन्होंने बताया कि हाईवे पर पोल शिफ्टिंग कार्य में करीब चार घंटे का समय लगने की संभावना है। इसके कारण सोनौली विद्युत उपकेंद्र से निकलने वाले 11 केवी कस्बा सोनौली, भगवानपुर, चकदह, दुर्गापुर एवं लक्ष्मी राइस मिल फीडर को बंद रखा जाएगा। जिससे सोनौली नगर पंचायत, भगवानपुर, शिवपुरी सेवतरी, चकदह, दुर्गापुर, लक्ष्मी राइस मिल आदि क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को सुबह नौ बजे दोपहर के एक बजे तक बिजली नहीं मिल सकेगी।
कार्य पूर्ण होते ही बिजली आपूर्ति पुनः बहाल कर दी जाएगी। अधिशासी अभियंता संजय सागर ने उपभोक्ताओं से सप्लाई बंद होने से पहले ही विद्युत संबंधित सभी कार्यों को समय से निपटाकर विभाग का सहयोग करने की अपील की है।