{"_id":"68a0e8fbb0b8373fff0553b4","slug":"superintendent-of-police-inspected-the-cyber-police-station-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-157244-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पुलिस अधीक्षक ने साइबर थाने का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पुलिस अधीक्षक ने साइबर थाने का किया निरीक्षण
विज्ञापन
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने शनिवार को साइबर थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान थाने की कार्यप्रणाली, परिसर की स्थिति, अभिलेखों का रखरखाव और साइबर अपराधों से संबंधित प्रकरणों के निस्तारण की प्रगति के बारे में जानकारी ली।
एसपी ने थाना परिसर की सफाई और कार्यों का अवलोकन किया। परिसर को स्वच्छ और व्यवस्थित पाए जाने पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया और इसे बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, प्राथमिकी रजिस्टर, शिकायत रजिस्टर, और अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों की जांच की। अभिलेखों के रखरखाव में कमियां पाए जाने पर संबंधित को सुधार के लिए निर्देशित किया।
वहीं एसपी सोमेंद्र मीणा ने थाना सिंदुरिया का निरीक्षण किया। उन्होंने थाना परिसर की सफाई का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक ने प्राथमिकी रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, महिला हेल्प डेस्क रजिस्टर, शिकायत रजिस्टर जैसे अभिलेखों की गहन जांच की।