फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Sun's rays will improve the fortunes of half the population

Maharajganj News: आधी आबादी की किस्मत संवारेंगी सूर्य की किरणें

Fri, 07 Feb 2025 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 07 Feb 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Sun's rays will improve the fortunes of half the population
महराजगंज। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन महज 14 वर्षों की तरुणाई में अपने उद्देश्य में सफलता की सीढ़ी चढ़ने में ग्रामीण महिलाओं के आत्मनिर्भरता का मार्ग प्रशस्त कर रहा है। जिन्हें कभी चूल्हे-चौके तक सीमित समझा जाता था। अब वह गांवों की सोलर लाइटों की देखरेख से लेकर मरम्मत की जिम्मेदारी उठाएंगी।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने इसे 2011 में प्रभावी कर हर ग्राम पंचायत में महिलाओं के समूह का न सिर्फ गठन कराया। बल्कि इनके हाथों में दायित्व सौंपकर इन्हें आय अर्जित करने का मौका भी दिया। अब ग्राम पंचायतों में सौर ऊर्जा से संचालित होने वाली स्ट्रीट लाइट की देखरेख से लेकर मरम्मत का दायित्व आजीविका समूहों को सौंपने की तैयारी शुरू हो गई है। नेडा और एनआरएलएम के संयुक्त प्रयास से प्रत्येक ग्राम पंचायत में समूह चयन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत को रोशन बनाए रखने में अब समूह की महिलाओं का सहयोग लिया जाएगा। गांवों में लगी सोलर स्ट्रीट लाइटों की देखरेख व मरम्मत महिलाओं के हाथ में होगी। इसके लिए उन्हें स्ट्रीट लाइट या संयंत्र लागत की दो फीसदी धनराशि पांच साल तक दी जाएगी। आजीविका मिशन के तहत गठित समूह की महिलाओं के उत्थान एवं स्वरोजगार की दिशा में यह मील का पत्थर साबित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed