{"_id":"5f5cfea78ebc3e51e140ea18","slug":"summoned-the-answer-with-five-hopes-maharajganj-news-gkp3653154120","type":"story","status":"publish","title_hn":"योजनाओं की धीमी प्रगति पर पांच आशा से स्पष्टीकरण तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योजनाओं की धीमी प्रगति पर पांच आशा से स्पष्टीकरण तलब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योजनाओं की धीमी प्रगति पर पांच आशा से स्पष्टीकरण तलब
महराजगंज। सदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के तीन केंद्रों पर स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन में शिथिलता मिलने पर अधीक्षक ने पांच आशा कार्यकर्ताओं से स्पष्टीकरण तलब किया है। यह भी कहा है कि भविष्य में सुधार न दिखने पर जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी।
सीएचसी के प्रशिक्षण कक्ष में शनिवार को आयोजित केंद्रवार समीक्षा बैठक में अधीक्षक डॉ. केपी सिंह ने पाया कि चेहरी, खुटहां और पिपरा रसूलपुर में योजनाओं की प्रगति अत्यंत कम है। इस पर उन्होंने तीनों केंद्र से जुड़ी पांच आशा कार्यकर्ता को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा है। कहा है कि माह भर में सुधार न दिखने पर कार्रवाई होगी।
यह भी निर्देश दिया कि वे घर-घर पहुंचकर गर्भवती महिलाओं व उनके प्रसव की स्थिति का पता लगाएं तथा संस्थागत प्रसव कराने को लेकर परिजनों को जागरूक करें। टीके से वंचित लोगों को टीका लगाने तथा कोरोना से बचाव के दृष्टिगत आमजन को जागरूक करने को कहा।
विज्ञापन
स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी श्रीभागवत सिंह ने बताया कि आशा कार्यकर्ता बुखार से पीड़ित मरीजों की नियमित तौर पर मानीटरिंग करना सुनिश्चित करें। इसमें शिथिलता न बरती जाए। इस दौरान चेहरी, खुटहां और पिपरा रसूलपुर की आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं।