फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Summer camps will not be organized, department gave instructions

Maharajganj News: नहीं आयोजित होंगे समर कैंप, विभाग ने दिए निर्देश

Thu, 06 Jun 2024 08:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 06 Jun 2024 08:45 PM IST
विज्ञापन
Summer camps will not be organized, department gave instructions
महराजगंज। छुट्टियों में विद्यार्थियों का ज्ञान बढ़ाने और उन्हें पर्यावरण और अन्य सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूक करने के लिए लगने वाला समर कैंप रोक दिया गया है। इस संबंध में शासनादेश भी जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में पांच से 11 जून तक समर कैंप आयोजित किए जाने थे। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में इस कार्यक्रम को आयोजित कर छात्रों को पर्यावरण की जानकारी देनी थी। इसकी जिम्मेदारी विद्यालयों में गठित की गई कमेटी को सौंपी गई। समर कैंप में शिक्षकों और छात्र-छात्राओं की सहभागिता सुनिश्चित की जानी थी।
विज्ञापन

खासतौर पर इन शिविरों में पर्यावरणीय गतिविधियों का संचालन किया जाना था। लेकिन भीषण गर्मी को देखते हुए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने इन समर कैंपों के आयोजन पर रोक लगा दी है। इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया है। समर कैंपों का आयोजन अग्रिम आदेश तक स्थगित किया गया है। इसके संबंध में सभी माध्यमिक कॉलेजों को निर्देश जारी किए जा चुके हैं। बता दें कि जनपद में कुछ इंटर कॉलेजों में समर कैंप की शुरुआत भी करा दी गई थी, लेकिन आदेश आते ही इन कैंपों को बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समर कैंप के आयोजन की तैयारी पूरी थी, लेकिन शासनादेश आ जाने के कारण आयोजन बंद करा दिया गया है। सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को आदेश के बारे में जानकारी दे दी गई है।
-अमरनाथ राय, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed