फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Summer camps will be organized in council schools from June 5.

Maharajganj News: पांच जून से परिषदीय स्कूलों में लगेंगे समर कैंप

Tue, 28 May 2024 04:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
Summer camps will be organized in council schools from June 5.
महराजगंज। माध्यमिक शिक्षा परिषद के स्कूलों की भांति परिषदीय स्कूलों में भी गर्मी की छुट्टियों में समर कैंप लगाए जाएंगे। बेसिक शिक्षा विभाग ने पर्यावरण दिवस पर समर कैंप कराने के निर्देश जारी किए हैं। बेसिक शिक्षा विभाग ने कहा है कि पर्यावरण दिवस पांच जून के अवसर पर सभी 1705 स्कूलों में कैंप लगाए जाएं। पांच से 11 जून तक प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों द्वारा समर कैंप का आयोजन किए जाने के निर्देश हैं।
विज्ञापन

विभाग ने कहा है कि विद्यार्थियों को नवोन्मेशी बनाने के लिए कौशल विकास व क्षमता संवर्धन पर फोकस किया जाना है। इनमें पर्यावरण जागरूकता, जल संरक्षण और स्वच्छता शामिल है। पर्यावरण अनुकूल गतिविधियों में सक्षम बनाने के लिए विद्यालयों में ईको क्लब का गठन भी किया जाएगा। इनके माध्यम से छात्रों में इससे जुड़ी जानकारी का विकास किया जाएगा। समर कैंप में वाद-विवाद, पेंटिंग व पोस्टर मेकिंग गतिविधियों का आयोजन कराए जाने का भी निर्देश दिया गया है। जिसमें पर्यावरणविद् समेत गैर स्वैच्छिक संगठनों का सहयोग भी लिया जा सकता है।
विज्ञापन


उच्चाधिकारियों के निर्देश का पालन कराते हुए स्कूलों में समर कैंप आयोजित कराने के लिए निर्देश दिए गये हैं। 5 से 11 जून तक प्रत्येक स्कूल में आयोजन के लिए कहा गया है। आयोजन की रिपोर्ट खंड शिक्षा अधिकारियों के मार्फत विभाग तक पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रवण गुप्ता, बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed