{"_id":"658057a1ff5b78cdbf0d315a","slug":"sugarcane-farmers-got-angry-after-seeing-the-officer-at-the-center-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-11955-2023-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: केंद्र पर अधिकारी को देख भड़के गन्ना किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: केंद्र पर अधिकारी को देख भड़के गन्ना किसान
Mon, 18 Dec 2023 08:00 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 18 Dec 2023 08:00 PM IST
विज्ञापन
निचलौल। भारत-नेपाल सरहद से सटे बहुआर गन्ना क्रय केंद्र पर सोमवार शाम को जांच करने गन्ना विकास समिति गडौरा के जेष्ठ निरीक्षक डॉ. तेज बहादुर सिंह पहुंचे। इसकी भनक लगते ही किसान एकत्रित हो गए और जांच अधिकारी से सवाल जवाब करने लगे। इसके बाद रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। कुछ लोगों ने समझा-बुझाकर उन्हें शांत किया। इसके बाद जांच अधिकारी भी लौट गए।
आक्रोशित किसानों ने कहा कि जिम्मेदारों के खिलाफ अखबार में नाम प्रकाशित होने के बाद उनके खाते बंद कर दिए जा रहे हैं। ऐसे में बगैर नाम प्रकाशित करने की बात कहते हुए इन लोगों ने बताया कि जांच अधिकारी की ओर से किसानों की समस्याओं को दूर करने के बजाय गन्ना क्रय केंद्र संचालक से रिश्वत की मांग की जा रही है। इतना ही नहीं जेएचवी शुगर मिल बंद होने के चलते इन लोगों की मनमानी से किसान पीड़ित हैं।
विभाग के जिम्मेदार किसानों की समस्याओं पर ध्यान देने के बजाय अपनी मंसूबे को सफल बनाने में जुटे हैं। वहीं जांच अधिकारी डॉ. तेज बहादुर सिंह ने कहा कि बहुआर क्रय केंद्र का औचक निरीक्षक किया गया। जहां पर पाया गया कि दो गाड़ियां बगैर टोकन के कटी थीं जो ट्रक पर लोड हो रहा था। वहीं किसानों की समस्याओं को देखते हुए केंद्र पर ट्रकों की संख्या बढ़ाने के लिए केंद्र संचालक को कहा गया। ताकि किसानों का गन्ना तौल समय से हो सके। छोटे किसानों को समय से पर्ची देने के लिए जिम्मेदारों को निर्देश दिए गए हैं। किसानों की ओर से लगाए जा रहे आरोप गलत हैं। उनके पास ऐसा कोई साक्ष्य नहीं है।