फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Sub Post office s computers are not Working

उप डाकघर का कम्प्यूटर खराब,उपभोक्ता परेशान

Sat, 18 Sep 2021 10:14 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 10:14 PM IST
विज्ञापन
Sub Post office s computers are not Working
उप डाकघर का कंप्यूटर खराब, ग्राहक परेशान
विज्ञापन

निचलौल (महराजगंज)। नगर के सीएचसी मार्ग स्थित उप डाकघर में लगा कंप्यूटर का पार्ट 18 दिनों से खराब पड़ा हुआ है। इसकी वजह से कंप्यूटर काम नहीं कर रहा है। वहीं, डाकघर की अधिकांश सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। वहीं, प्रतिदिन डाकघर आने वाले दर्जनों ग्राहक परेशान होकर वापस घर लौट जा रहे हैं। फिर भी विभाग के जिम्मेदार अभी तक कंप्यूटर की व्यवस्था नहीं कर सके।
शनिवार को डाकघर पहुंचीं आशा देवी निवासी भेड़ियारी, अब्दुल अजीज निवासी मेघौली, हरि, श्रीनिवास निवासी निचलौल, सुदामा निवासी कपरौली ने बताया कि वह आवश्यक कार्य को लेकर डाकघर पहुंचे थे। लेकिन डाकघर पर तैनात जिम्मदारों से पता चला कि कंप्यूटर का पार्ट खराब है जिसके चलते उनका कार्य नहीं हो पाएगा। लिहाजा उन्हें निराश होकर वापस घर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

लोगों का आरोप है कि डाकघर में लगे कंप्यूटर 30 अगस्त से ही खराब हैं। हालांकि डाकघर की सभी सेवाएं कंप्यूटरीकृत हैं। ऐसी दशा में साधारण डाक के अलावा कोई कामकाज नहीं हो पा रहा है। डाकघर सहायक दबिल का कहना है कि 30 अगस्त से कंप्यूटर का पार्ट खराब है जिसकी सूचना विभागीय अधिकारियों को दी गई है। हमलोग खुद परेशान हैं। ग्राहकों की नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार तक कंप्यूटर पार्ट को ठीक करवा लिया जाएगा। उसके बाद सभी सेवाएं यथावत शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed