{"_id":"67f033a080e04764f30a5577","slug":"studies-will-be-done-till-eighth-standard-report-sought-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-146168-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: आठवीं तक होगी पढ़ाई, मांगी गई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: आठवीं तक होगी पढ़ाई, मांगी गई रिपोर्ट
Sat, 05 Apr 2025 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 05 Apr 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया (पीएमश्री) योजना के तहत संचालित स्कूल आठवीं तक संचालित होंगे। इसके लिए राज्य परियोजना निदेशक स्तर से विभाग से रिपोर्ट मांगी गई है कि ऐसे कितने स्कूल जनपद में पीएम श्री हैं, जहां आठवीं तक शिक्षा नहीं दी जा रही।
यह भी जानकारी मांगी गई है कि जहां आठवीं तक पढ़ाई व्यवस्था नहीं है, उन्हें आसपास के किस स्कूल में समायोजित किया जा सकता है। पत्र मिलने के बाद विभाग विवरण तैयार करने में जुट गया है।
जनपद में पीएम श्री में चयनित विद्यालय 25 है। इसमें 12 स्कूल 2023 में चयनित कर संतृप्त हुए तो 13 स्कूल 2024 में चयनित हुए। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक 25 में आठ स्कूल ऐसे हैं, जिसमें प्राथमिक स्तर अर्थात पांचवीं तक शिक्षा देने का प्रबंध हैं। यह स्कूल 2023 में चयनित हुए थे।
विज्ञापन
इसमें प्राथमिक घिवपीड़, मोहनगढ़, खुशहाल नगर, लालपुर कल्याणपुर, परसा मलिक, ढ़ढौली, बहरौली, मुड़िला चौधरी शामिल हैं। पीएम श्री में शामिल यह प्राथमिक स्कूल लाइब्रेरी व लैब जैसी सुविधा से लैस हैं। इसे देखते हुए विभाग आसपास के पूर्व माध्यमिक स्कूलों को इसमें मर्ज करने की रिपोर्ट तैयार करा रहा है।
पीएम श्री स्कूल में कस्तूरबा के तर्ज पर इंटर तक की कक्षाओं के संचालन की योजना है, लेकिन इस बार आठवीं तक की पढ़ाई शुरू कराई जाएगी। इसलिए जहां प्राथमिक तक ही कक्षाएं चल रही हैं, उनकी व समाहित होने वाले पूमावि की रिपोर्ट तैयार कराकर भेजी जाएगी।