फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Students upset due to absence of Government Inter College in Bagapar

Maharajganj News: बागापार में राजकीय इंटर काॅलेज न होने से छात्र परेशान

Mon, 24 Jun 2024 04:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 24 Jun 2024 04:26 AM IST
विज्ञापन
Students upset due to absence of Government Inter College in Bagapar
बागापार। आबादी की दृष्टि से जनपद की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत बागापार आजादी के सात दशक बाद भी एक राजकीय इंटर कॉलेज का मोहताज है। इंटर कॉलेज न होने से इस क्षेत्र के दर्जनों ग्राम सभाओं के छात्र-छात्राओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सबसे ज्यादा दिक्कत इस क्षेत्र की लड़कियों को उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

सदर तहसील क्षेत्र का गांव बागापार क्षेत्र दर्जनों ग्राम सभाओं का प्रमुख केंद्र है। केवलापुर खुर्द, बड़हरा राजा, बरगदवा राजा, झुंगवा, विजयपुर, परासखांड़, बेलवा काजी, कटहरा, रामपुर बुजुर्ग, बरवाराजा, बरईपट्टी, बेलभरिया, बसंतपुर, नदुआ बाजार, रेहांव आदि गांव जुड़े हुए हैं। राजकीय इंटर कॉलेज न होने से इस क्षेत्र के छात्रों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बागापार की आबादी 20 हजार से अधिक है। यहां पर 4 पूर्व माध्यमिक विद्यालय एवं आठ परिषदीय प्राथमिक विद्यालय हैं।
विज्ञापन

अभिभावक बनारसी लाल, पप्पू वर्मा, दीपक शर्मा, चंद्रिका यादव, मुर्तुजा अंसारी, शमशाद अली आदि का कहना है कि आजादी के सात दशक बाद भी शिक्षा के क्षेत्र में बागापार का कोई सुधार नहीं हुआ। कई वर्षों से यहां राजकीय इंटर कालेज खोलने की मांग हो रही है, लेकिन जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। राजकीय इंटर कॉलेज न होने से छात्रों को काफी दिक्कतें होती हैं। निजी कॉलेजों में आर्थिक शोषण किया जाता है। वहां मनमानी फीस वसूला जाता है। लोगों ने मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री से बागापार में राजकीय इंटर कॉलेज खोलने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed