फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Student cheated and raped in the name of job, case registered

Maharajganj News: छात्रा से नाैकरी के नाम पर ठगी और दुष्कर्म, केस दर्ज

Sat, 29 Mar 2025 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 29 Mar 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Student cheated and raped in the name of job, case registered
महराजगंज। थाना कोतवाली क्षेत्र की एक छात्रा से नौकरी के नाम पर दो लाख रुपये की ठगी और दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। मामले में कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर शुक्रवार को आरोपी पिता-पुत्र पर दुष्कर्म, धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पीड़िता शहर के एक मोहल्ले की रहने वाली है। वह कानून की पढ़ाई कर रही है। उसने बताया कि कॉलेज में उसकी दोस्ती विश्वास विश्वकर्मा से हुई जो उसका सीनियर था। आरोप है कि विश्वास ने उसे अपने पिता रामजनम से मिलवाया। जिन्होंने भरोसा दिलाया कि वे उसे ब्लॉक में कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी दिला देंगे।
विज्ञापन

नौकरी के बदले पिता-पुत्र ने दो लाख रुपये की मांग की। पीड़िता ने रुपये न होने की बात कही, तो रामजनम ने उसका पिकअप और शैक्षणिक प्रमाणपत्र अपने पास रख लिया। आरोप है कि कुछ महीने बाद आरोपी ने उसे एक नियुक्ति पत्र देकर सदर ब्लॉक भेजा। जब वह वहां पहुंची, तो पता चला कि ज्वाइनिंग लेटर फर्जी था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप के अनुसार, 25 फरवरी को दोपहर करीब 2 बजे विश्वास विश्वकर्मा ने पीड़िता को उसका प्रमाणपत्र और गाड़ी लौटाने के बहाने अपने घर बुलाया जहां पर विश्वास ने शारीरिक संबंध बनाया। 27 मार्च को कोतवाली पहुंची और पुलिस को जानकारी दी।

प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र कुमार राय के अनुसार, मामले में पिता-पुत्र पर धोखाधड़ी, धमकी और दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed