फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Strong sunlight, maximum temperature reached 37 degrees

Maharajganj News: तीखी हुई धूप, 37 डिग्री पहुंचा अधिकतम तापमान

Tue, 02 Apr 2024 08:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 02 Apr 2024 08:10 PM IST
विज्ञापन
Strong sunlight, maximum temperature reached 37 degrees
महराजगंज। गर्मी बढ़ गई है। मंगलवार को मौसम बदला नजर आया। तापमान 37 डिग्री पहुंच गया। गर्मी हवाएं चलती रहीं। तीखी धूप होने के चलते लोग सड़कों पर मुंह ढंककर चलते नजर आए। सड़क किनारे गिराई गई निर्माण सामग्री ने भी हवा के साथ उड़कर लोगों के आवागमन में दुश्वारियां पैदा कीं। शाम करीब पांच बजे गर्म हवाओं से लोगों को राहत मिली। इधर, राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने भी हीट वेव चलने को लेकर अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने साफ किया है कि प्रशांत महासागर में जारी मध्यम एल-निनो परिस्थितियों के प्रभाव के चलते अप्रैल में अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। प्रादेशिक स्तर पर जहां उष्ण लहर (लू) की समेकित अवधि उत्तरी तराई इलाकों को छोड़कर अन्य स्थानों पर सामान्य से 2-6 दिन अधिक होने की संभावना है। मंगलवार को भी गर्म हवा चलती रही।
विज्ञापन

बाइक और साइकिल से आने जाने वाले लोग पसीने से तरबतर दिखे। ऑटो में भी लोग चेहरा बांधकर चलते नजर आए। गर्मी और लू को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने भी अलर्ट जारी किया है। विभाग के प्रमुख सचिव ने सभी जिलों को भेजे गए निर्देश में कहा कि गर्मी जनित रोगों के इलाज के लिए हर अस्पताल में बेहतर व्यवस्था की जाए। रोजाना शाम को इलाज के लिए आने वाले मरीजों की जानकारी व अन्य अपडेट विभाग को दिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहरहाल मौसम की बेरूखी और गर्म हवाओं के शीघ्र चलने से लेट में गेहूं की बुआई करने वाले किसान भी चिंतित हैं। उनका कहना है कि दाने पुष्ट होने से पहले ही फसल पक जाएगी तो नुकसान होगा। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अतुल सिंह ने कहा कि फिलहाल अभी मौसम लगातार और गर्म होगा, राहत मिलने की उम्मीद कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed