फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Strong sunlight made us feel hot, rain is expected from tomorrow

Maharajganj News: तेज धूप ने कराया गर्मी का अहसास, कल से बारिश का अनुमान

Tue, 17 Feb 2026 02:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Strong sunlight made us feel hot, rain is expected from tomorrow
18 फरवरी से तराई में बदलेगा मिजाज छाएंगे बादल
विज्ञापन

महराजगंज। रविवार की तरह ही सोमवार को भी सुबह से लेकर शाम चार बजे तक धूप खिली रही। तेज धूप के कारण ऊनी कपड़ों की जरूरत नहीं पड़ी। लेकिन कल से एक बार फिर मौसम के रंग बदलने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक 18 फरवरी की शाम से बादलों छाने से लेकर तेज पछुआ के साथ हल्की बारिश हो सकती है। सोमवार को अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

पछुआ हवा की रफ्तार कम होने के कारण सोमवार को धूप की गर्माहट रविवार की तरह ही बनी रही। शाम चार बजे तक हवा का रुख शांत बना रहा लेकिन शाम छह बजे के बाद तीन से चार किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली हवा ने ठंड में इजाफा किया। मौसम विभाग का अनुमान है कि मंगलवार व बुधवार तापमान में एक दो डिग्री की वृद्धि संभावित है। लेकिन बुधवार देर शाम से बादलों की आवाजाही व पछुआ की रफ्तार बढ़ेगी। हल्की बारिश के आसार बन रहे जिससे तराई का तापमान लुढ़केगा।
विज्ञापन

वर्जन
अगले दो दिन मौसम इसी तरह बना रहेगा। 18 फरवरी की शाम से मौसम बदलने का अनुमान है। बारिश व तेज पछुआ के कारण तापमान में कमी आएगी।
-अतुल कुमार सिंह, प्रभारी, आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed